11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यमहाराष्‍ट्र से ताजमहल का दीदार करने आए 45 साल के शिवलिंग बावैया,...

महाराष्‍ट्र से ताजमहल का दीदार करने आए 45 साल के शिवलिंग बावैया, बेहोश होकर गिरे, फिर नहीं उठ पाए

Published on

आगरा:

ताजमहल का दीदार करने आए महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत हो गई। बताया गया है कि रॉयल गेट के सामने पर्यटक बेहोश होकर गिर गया। उसे सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत ताज स्थित डिस्पेंसरी भेजा। यहां से हालत गंभीर देख पर्यटक को अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को महाराष्ट्र के रहने वाले 45 वर्षीय शिवलिंग बावैया स्वामी साथियों के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आए थे। दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर वे ताजमहल के रॉयल गेट पर पहुंचे, तभी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। ये देख उनके साथियों में हड़कंप मच गया। पर्यटक की मदद के लिए ताज पर तैनात सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम आ गई। पर्यटक को तुरंत ही पश्चमी गेट स्थित डिस्पेंसरी में ले जाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देख अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

मौत की वजह स्‍पष्‍ट नहीं
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि पर्यटक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। साथियों ने बताया कि वे जयपुर भ्रमण करके आए थे, वहां उनकी पीठ में दर्द हुआ था, जिसके बाद दवाई ली थी।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...