12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य5 दिन लगातार, धुआंधार प्रचार; क्यों सौराष्ट्र में AK ने लगाया इतना...

5 दिन लगातार, धुआंधार प्रचार; क्यों सौराष्ट्र में AK ने लगाया इतना दम

Published on

गांधीनगर

गुजरात में विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो लगातार पांच दिनों तक सौराष्ट्र में ताबड़तोड़ प्रचार किया है। 5 दिन में 11 रोड शो के जरिए उन्होंने ना सिर्फ पार्टी काडर में जोश भरने का प्रयास किया है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस की चुनौती बढ़ाने के लिए पूरा दम लगा दिया है। मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूल, अस्पताल, बेरोजगारी भत्ता जैसे लुभावने वादों के जरिए उन्होंने जनता से एक मौका देने की अपील की है।

केजरीवाल ने गुजरात में अपने सबसे लंबे अभियान का आगाज इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करते हुए किया। इसुदान भी सौराष्ट्र से ही आते हैं। हालांकि, सौराष्ट्र से ही एक और बड़े नेता इंद्रनील राजगुरु ने गढ़वी को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया और फिर से कांग्रेस में लौट गए। गुजरात की राजनीति को करीब से देखने वालों का मानना है कि जिस तरह पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सौराष्ट्र में भाजपा के लिए चुनौती पेश की थी, उसमें ‘आप’ को अपने लिए भी उम्मीद नजर आ रही है।

कांग्रेस को कमजोर बताते हुए अरविंद केजरीवाल अपनी हर रैली में अपील करते हैं कि भाजपा को हराने के लिए ‘आप’ को ही वोट दें। 2017 के चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो सौराष्ट्र और कच्छ में 54 सीटों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। कांग्रेस ने यहां 30 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को 23 सीटें ही मिली थीं। एक सीट एनसीपी के खाते में गई थी। माना गया था कि किसानों और पाटीदारों की नाराजगी का भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

केजरीवाल के साथ, मान भी बहा रहे पसीना
पिछले 5 दिन में केजरीवाल ने सौराष्ट्र में पार्टी के अभियान को काफी तेजी दी है। रोड शो, नुक्कड़ सभाओं के जरिए उन्होंने अधिकतर इलाकों तक पहुंचने की कोशिश की है। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मध्य गुजरात और अहमदाबाद पर फोकस किया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...