12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य60 हजार रुपये कैश और दो गाड़ियां… जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति...

60 हजार रुपये कैश और दो गाड़ियां… जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं गिरिजा व्यास

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नेता गिरिजा व्यास का निधन हो गया। वह 78 साल की थीं। उन्होंने गुरुवार को अहमदाबाद में अंतिम सांस ली। व्यास पिछले महीने गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। वह करीब 90 प्रतिशत तक जल गई थीं। तब से वह अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती थीं और उनकी उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। वह अपने पीछे दो करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गई हैं।

गिरिजा व्यास को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में माना जाता था। व्यास राजस्थान में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी थीं। इसके अलावा दो बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष चुनी गई थीं। राजस्थान में 1985 से 1990 के बीच गिरिजा व्यास पर्यटन मंत्री के तौर पर रहीं। गिरिजा व्यास उदयपुर से तीन बार सांसद भी रह चुकी हैं। वह 1991 में पहली बार उदयपुर की सांसद बनीं।

मनमोहन सिंह सरकार में रहीं थीं मंत्री
गिरिजा व्यास पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह की सरकार में साल 2013 से 2014 आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री रही थीं। उदयपुर लोकसभा से सांसद रहते हुए व्यास नरसिम्हा राव सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय राज्य मंत्री रही थीं। व्यास राजस्थान सरकार में भी मंत्री रही थीं।

कब हुआ था हादसा?
वह पिछले महीने अपने घर में पूजा कर रही थीं उसी दौरान आग लग गई। जिस वजह से उनकी शरीर आग की चपेट में आ गई थीं। इसके अलावा उनके सिर में भी गंभीर चोट आई थी। डॉक्टर ने इसे गंभीर हादसा बताया था। उन्हें अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं पीछे?
माईनेता वेबसाइट के मुताबिक गिरिजा व्यास की संपत्ति करीब 2.36 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति साल 2014 के मुताबिक है। उन्होंने साल 2014 में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बीजेपी उम्मीदवार चंद्र प्रकाश जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वेबसाइट के मुताबिक गिरिजा व्यास के पास मात्र 60 हजार रुपये कैश था। इसके अलावा एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम एसबीआई के दो अलग-अलग अकाउंट्स में थी। गिरिजा व्यास के पास एक लाख रुपये से ज्यादा की इंश्योरेंस पॉलिसी भी थी।

दो गाड़ियां और ज्वेलरी कितनी?
साल 2014 के हलफनामे के मुताबिक गिरिजा व्यास के पास दो गाड़ियां भी थीं। इन दोनों गाड़ियों की कीमत करीब 4.45 लाख रुपये थी। साथ ही उनके पास कुछ ज्वेलरी भी थी। इसमें सोना और चांदी दोनों शामिल हैं। ज्वेलरी की कीमत करीब 7 लाख रुपये (6.97 लाख रुपये) बताई थी।

कितनी जमीन और फ्लैट?
गिरिजा व्यास के हलफनामे के मुताबिक उनके पास न तो कोई एग्रीकल्चर, नॉन एग्रीकल्चर, कमर्शियल या रेजिडेंशियल लैंड या बिल्डिंग थी। यानी उनके पास साल 2014 तक कोई लैंड या बिल्डिंग नहीं थी। इनके अलावा व्यास के पास न तो कोई लोन था और न ही किसी की देनदारी। उनके ऊपर इनकम टैक्स का कोई बकाया भी नहीं था। सिर्फ इनकम टैक्स ही नहीं, कोई प्रॉपर्टी टैक्स या सर्विस या सेल्स टैक्स भी बकाया नहीं था।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...