11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकृष्ण की नगरी मथुरा में 3 हजार किलो का घंटा स्थापित होगा,...

कृष्ण की नगरी मथुरा में 3 हजार किलो का घंटा स्थापित होगा, वाराणसी के कारीगरों ने बनाया

Published on

वाराणसी:

शिव की नगरी काशी से भगवान कृष्ण के लिए घंटा भेजा गया है। पीतल समेत तमाम धातुओं से बना 3 हजार किलो का घंटा नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करेगा। काशी में निर्मित घंटा को बनाने में 15 महीने से ज्यादा का समय लगा है। घंटे में मयूर, अमृत कलश, कमल पुष्प समेत सनातनी संकेत बने हुए हैं। भारी भरकम घंटे को मथुरा रवाना करने से पहले काशी में पूरे मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ पूजन किया गया।

श्री गुरु कार्ष्णि विद्या भवन के मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रिजेशानंद सरस्वती ने पत्रकारों को बताया कि श्री उदासीन कार्ष्णि आश्रम रमण रेड्डी धाम महावन मथुरा में यह तीन हजार किलो का घंटा स्थापित किया जाएगा। यह घंटा वाराणसी श्री गुरु कार्ष्णि विद्या भवन से कानपुर होते हुए मथुरा होते हुए श्री रमण रेती धाम पहुंचेगा। घंटा की विशेषता के बारे में उन्होंने बताया कि इसका शब्द (आवाज) जहां तक जाएगा, वहां तक नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाएंगी और देवताओं का आगमन होगा, भगवान का आगमन होगा। इसे बजाने के लिए एक मशीन लगाई जाएगी। सरोवर के पास एक स्तंभ बनाया गया है। स्तंभ के ऊपर इसे स्थापित किया जाएगा। सुबह-शाम आरती के समय इसे मशीन से बजाया जाएगा।

15 महीने का लगा समय
घंटे को बनाने के पीछे के उद्देश्य के बारे में उन्होंने बताया कि भगवान का अच्छे से पूजन हो जाए और दूर-दूर तक लोगों को आरती की घंटी का आवाज जाए, इसलिए इसको बनाया गया। यह घंटा पीतल के अलावा अन्य धातुओं से बनाया गया है। इसका वजन 3 हजार किलोग्राम है। इसे बनाने में करीब 15 महीने का समय लगा। सात से आठ कारीगरों ने इसे मिलकर बनाया है। पत्रकारों ने सवाल किया कि घंटा बनाने के लिए काशी ही क्यों चुना गया, जबकि पूरे भारत में अन्य धार्मिक स्थान भी हैं? इस पर उन्होंने कहा कि काशी में घंटा बनाने के लिए अच्छे कारीगर मिलते हैं।

30 से 50 कारीगरों ने किया तैयार
वहीं, घंटा कारीगर प्रताप विश्वकर्मा ने बताया कि इसे बनाने में 15 महीने से ज्यादा का समय लगा है। इसमें लगातार 10 कारीगर लगे, लेकिन बीच-बीच में 30 से लेकर 50 कारीगर भी लगे। घंटे का वजन 3 हजार किलो से ऊपर है। इसकी आवाज बहुत शानदार है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...