21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यपहाड़ी पर ले जाकर विदेशी महिला का किया यौन उत्पीड़न... पुलिस ने...

पहाड़ी पर ले जाकर विदेशी महिला का किया यौन उत्पीड़न… पुलिस ने आरोपी टूरिस्ट गाइड को किया अरेस्ट

Published on

तिरुवन्नामलाई,

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक फ्रांसीसी महिला के साथ पहाड़ी पर ले जाकर यौन शोषण किया गया. पीड़िता एक टूरिस्ट गाइड के साथ 2668 फीट ऊंची दीपामलाई पहाड़ी पर ध्यान करने गई थी. वहां गाइड महिला को एकांत गुफा में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, तिरुवन्नामलाई एक प्रसिद्ध स्थल है. यहां बड़ी संख्या में विदेशी लोग ध्यान और आत्म शांति के लिए आते हैं. 46 वर्षीय फ्रांस की एक महिला भी जनवरी में यहां आई थी और एक आश्रम में ठहरी हुई थी.

इस दौरान विदेशी महिला ने टूरिस्ट गाइड के साथ दीपामलाई पहाड़ी पर चढ़ाई की, जबकि प्रशासन ने पिछले साल हुए भूस्खलन के बाद इस पहाड़ी पर आम जनता के चढ़ने पर रोक लगा रखी थी. जब महिला ध्यान करने के लिए पहाड़ी पर स्थित एक गुफा में गई, तो वहां स्थानीय गाइड वेंकटेशन ने उसके साथ जबरदस्ती की.

टूरिस्ट गाइड के चंगुल से किसी तरह बचकर महिला पहाड़ी से नीचे उतरी और तुरंत तिरुवन्नामलाई वेस्ट पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वेंकटेशन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस घटना में अन्य लोग तो शामिल नहीं थे.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...