13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यUP ; बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा शख्स, चालान करने...

UP ; बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा शख्स, चालान करने को लेकर ऐसा भड़का कि बोला- तू SP बुला, मैं भी देखूं आज…

Published on

बिजनौर

सड़कों पर यातायात को मैनेज करने के लिए ट्रैफिक पुलिस वालों को भी जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। यह उनकी ड्यूटी होती है कि वह ऐसे किसी भी शख्स का चालान काटे, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा हो। लेकिन यूपी के बागपत में जब ट्रैफिक पुलिस ने एक शख्स का चालान काट तो वह बुरी तरह भड़क उठा है और ट्रैफिक पुलिस से भिड़ते हुए उसने अपनी हदें पार कर दी।

इस तमाशे को देखने के लिए धीरे-धीरे सड़क पर भी भीड़ बढ़ने लगी। लेकिन वह शख्स फिर भी पुलिस वाले से लड़ने में लगा हुआ था। क्लिप देखकर यह पता लगता है कि स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना होगा, जो आगे चलकर चालान की वजह बन गया है। अब यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस का वायरल वीडियो…
इस वीडियो में हाथ में फोन लिए ट्रैफिक पुलिस से बहस कर रहा शख्स कहता है कि ‘तू SP बुला, देखे हम भी, शहर के हम भी बिजनेस मैन है।’ यह सुनकर पुलिस वाला उसे तमीज से बात करने को कहता है। जिसके जवाब में शख्स पुलिस वाले पर गाली देने और बदतमीजी करने का आरोप लगाने लगता है। साथ ही, वह ट्रैफिक पुलिस वाले को औकात में रहने की नसीहत भी देने लगता है।

लेकिन ट्रैफिक पुलिस वाला उसे गाली देने से मना कर रहा होता। वायरल वीडियो में भी ट्रैफिक पुलिस वाला उससे बेहद ही आराम से बात करता नजर आता है। वीडियो के अंत में अपनी स्कूटी लेकर जाने तक वह शख्स, ट्रैफिक पुलिस वाले ‘शहर में तुझसे, जो होता हो कर लियो’ कहकर धमकाते हुए वहां से निकल जाता है। करीब 80 सेकंड की यह क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है।

चालान को लेकर क्लेश…
​X पर इस वीडियो को @gharkekalesh ने पोस्ट करते हुए लिखा- यूपी के बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और शख्स के बीच चालान को लेकर क्लेश। अब तक इस वीडियो को 41 हजार से अधिक व्यूज और 500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि वीडियो पर 30 से ज्यादा कमेंट्स आए है।

जल्द ही माफी आएगी…
ट्रैफिक पुलिस के साथ गलत तरीके से बात कर रहे बंदे की इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जल्द ही ये माफी मांगता नजर आएगा। दूसरे यूजर ने कहा कि अरे ये यूपी पुलिस से उलझ रहा है। इसे पता नहीं है किससे पंग ले रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि चालान कटने पर ऐसे ही पंगा होता है। चौथे यूजर े कहा कि इतनी धमकी नहीं देना चाहिए मोटे को। पुलिस की इज्जत करनी चाहिए।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...