17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में युवक और महिला की हादसे में मौत, शव को रौंदकर...

अलीगढ़ में युवक और महिला की हादसे में मौत, शव को रौंदकर निकले कई वाहन, 100 मीटर तक सड़क पर बिखरे मिले टुकड़े

Published on

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार एक युवक और महिला को बुरी तरह रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों के शरीर की हालत देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर 100 मीटर की दूरी तक मांस के लोथड़े, खून और हड्डियां बिखरीं थीं।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों शवों के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस बाइक के नंबर से दोनों की शिनाख्त करने में जुटी है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के जलाली-पनैठी मार्ग पर गांव अलहदादपुर के निकट बाइक सवार युवक और महिला को किसी अज्ञात वाहन ने बुरी तरह से कुचल दिया। इसके बाद कई वाहन भी उनके ऊपर गुजर गए। हादसे में दोनों के शरीर का ज्यादातर हिस्सा टुकड़ों में सड़क पर बिखर गया था।

शरीर पर कपड़े तक नहीं बचे
इस हादसे को देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर जुटी लोगों के भीड़ अनुसार कोई भारी अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए निकला गया है। लोगों का कहना था कि ऐसा हादसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। युवक के पैर का कुछ अंग बचा था, जिसमें जींस चिपकी नजर आई, लेकिन महिला के शरीर का एक कपड़ा तक नहीं नजर आया।

सीओ सर्जना सिंह का कहना है कि दोनों की शिनाख्त कराई जा रही है। मौके से मिली बाइक के नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी का निकला। बाइक के पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। क्षेत्रीय पुलिस को बाइक के पंजीकरण में दर्ज पते पर भेजकर मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...