11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यगुजरात में 90 प्लस का दावा करने वाली AAP की आदमपुर में...

गुजरात में 90 प्लस का दावा करने वाली AAP की आदमपुर में जमानत जब्त

Published on

हिसार

गुजरात विधानसभा चुनाव में 90 से ज्यादा सीटों को जीतने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी हरियाणा की आदमपुर सीट पर हुए उपचुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई और उनकी जमानत जब्त हो गई। आप प्रत्याशी सतिंदर सिंह को सिर्फ 3413 वोट पड़े और वो अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाए। हार के बाद आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आदमपुर के वोटरों का आदेश नतमस्तक होकर स्वीकार करती है। जनता का आदेश हुआ है कि लोगों के बीच जाकर और मेहनत करें।

सुशील गुप्ता ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जानते हैं, इसलिए उपचुनाव की राजनैतिक लड़ाई को आम आदमी पार्टी के लिए उपयुक्त नहीं माना। लेकिन इस चुनाव से ये भी स्पष्ट हो गया कि हरियाणा में विपक्ष की जगह खाली है और बीजेपी को हरा पाना कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा के बस की बात नहीं है। इसलिए आम आदमी पार्टी अब 2024 में व्यवस्था परिवर्तन और सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर लोगों के बीच जाएगी।

बता दें कि आदमपुर उपचुनाव की मतगणना में 15 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को जीत प्राप्त हुई। भव्य बिश्नोई ने सभी 13 राउंड में जीत बरकरार रखी। इस चुनावी जंग में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश दूसरे पायदान पर रहे। मतगणना पूरी होने के बाद जय प्रकाश ने कहा कि वह 2024 में होने वाला चुनाव आदमपुर से लड़ेंगे।

भव्य के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
भव्य की जीत के बाद उनके समर्थकों ने नारेबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाना शुरू कर दिया। बता दें कि भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के कारण आदमपुर सीट पर उपचुनाव हुआ। आदमपुर सीट पर वर्ष 1968 से भजन लाल परिवार का कब्जा है। आदमपुर सीट से दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल नौ बार और उनकी पत्नी जस्मा देवी एक बार तथा उनके बेटे कुलदीप चार बार विधायक रहे।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...