7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्य'अब्बू ने अम्मी को कुछ पिलाया, वो सो गईं फिर..,' बेटी ने...

‘अब्बू ने अम्मी को कुछ पिलाया, वो सो गईं फिर..,’ बेटी ने किया खुलासा तो सिहर उठा वासेपुर

Published on

धनबाद,

झारखंड के वासेपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी को बड़े ही शातिराना ढंग से मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. महिला के घरवाले भी पहुंचे और 15 लोगों पर दहेज उत्पीड़न व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शव को धनबाद ले जाकर दफनाया. इसी बीच महिला की बेटी ने एक ऐसी बात बताई जिससे कातिल की साजिश का पर्दाफाश हो गया.

खत्म नहीं हुआ ससुराल वालों का लालच
गौरतलब है कि मटकुरिया रोड नबी नगर निवासी कलीमुल्लाह ने अपनी बेटी की शादी नया भोजपुर डुमरांव बक्सर बिहार निवासी अबुल अहमद के बेटे फसीज कुरैशी से साल 2010 में की थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे. बहन को परेशान देखकर उसके भाई ने पटना में जमीन दी, लेकिन ससुराल वालों का लालच यहीं खत्म नहीं हुआ. उन्होंने चार लाख रुपये और एक कार की मांग की.

दस साल की बेटी ने किया खुलासा
जैनब की ससुराल वालों की बढ़ती दहेज की मांग को पूरा करने में पिता असमर्थ था. उन्होंने कई बार पंचायत कर घर जैनब का बसाने का प्रयास भी किया. लेकिन दहेज के लालची सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे. इसी बीच जैनब की रहस्यमयी मौत हो गई. बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन उसका शव धनबाद ले आए. यहां शमशेर नगर कब्रिस्तान में उसे दफनाया गया. ये सब होने के बाद जैनब खातून की दस साल की बेटी समय्या ने अपनी मां की मौत को लेकर ऐसा खुलासा किया जिससे परिवार वाले सिहर उठे.

कब्रिस्तान से बाहर निकाला गया शव
समय्या ने कहा, “मौत के एक दिन पहले अब्बू ने बोतल में कुछ मिलाकर अम्मी को पिलाया था. इसके बाद वो सो गईं और उठी ही नहीं”. बच्ची की इस बात से परिवार वालों का शक और गहरा गया. वो पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया. भोजपुर से आई टीम ने कब्रिस्तान से शव बाहर निकलवाया, जिसका पोस्टमार्टम धनबाद के एस. एस. एन. एम. मेमोरियल हॉस्पिटल होगा. मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बताया कि नरुल्लाह की शिकायत पर शव को कब्र से निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...