17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यआचार्य बालकृष्‍ण बडे़ भाई हैं, हरिद्वार अद्भुत लगा, मुलाकात के बाद बोले...

आचार्य बालकृष्‍ण बडे़ भाई हैं, हरिद्वार अद्भुत लगा, मुलाकात के बाद बोले धीरेंद्र शास्‍त्री

Published on

हरिद्वार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार देर शाम हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के साथ उनके कनखल दिव्य मंदिर आश्रम में मुलाकात की। यहां थोड़ी देर रुके और फिर तुरंत वापस चले गए। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री यहां पर आए थे हमने उनसे शासन संस्कृति के बारे में बातचीत की और अच्छा लगा। देवेंद्र शास्त्री यहां से छतरपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

जब धीरेंद्र शास्‍त्री से आचार्य बालकृष्‍ण से मुलाकात के बारे पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, हर‍िद्वार आकर अद्भुत लगा। आचार्य बालकृष्‍ण हमारे बडे़ भाई हैं। वहीं जब आचार्य बालकृष्‍ण से बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर धीरेंद्र शास्‍त्री से हुई मुलाकात पर मीडिया ने पूछा, तो उन्‍होंने कहा, हमारे साथ उनकी मुलाकात हुई। दोनों को अच्‍छा लगा क्‍योंकि विधाएं अलग हैं, लेकिन मार्ग एक है, लक्ष्‍य एक है। उन विधाओं पर हमने चर्चा भी की। इस देश को और भव्‍य, सुंदर कैसे बनाया जाए, लोगों के जीवन को कैसे सुगम बनाया जा सकता है। उसके लिए जो सनातन विदित हमारे ऋषियों का मार्ग है उस पर हम लोगों ने बात की।

जब उनसे पूछा गया कि धीरेंद्र शास्‍त्री कहते हैं कि आप हमें सहयोग करें, मैं हिंदू राष्‍ट्र बनाऊंगा। इस पर आपने क्‍या कहा? तब आचार्य बालकृष्‍ण ने इस मुद्दे से बचते हुए कहा, हम लोगों ने कहा कि राष्‍ट्र को बेहतर बनाना है इसके लिए जो हमारे वैदिक मूल्‍य हैं, आदर्श हैं… उन पर हमको कैसे आगे बढ़ना है इसी पर बात हुई।

इससे पहले उत्तराखंड के दौरे के शुरू में धीरेंद्र शास्‍त्री ने एक मिनट का वीडियो जारी किया था। इसी में उन्‍होंने बताया था कि वह दो-तीन उत्तराखंड में रहेंगे। इसमें उन्होंने देवभूमि के दो से तीन दिनों के दौरे के बारे में बताया। उन्‍होंने यह भी बताया कि जल्‍द ही बागेश्‍वर धाम में यज्ञ होने वाला है। उसी के लिए वह उत्‍तराखंड में रहने वाले साधु-संतों को निमंत्रण देने आए थे।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...