7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यअच्छा काम कर रहे मोदी, आदित्य ठाकरे को नहीं जानता...गीता में जिहाद...

अच्छा काम कर रहे मोदी, आदित्य ठाकरे को नहीं जानता…गीता में जिहाद बताने वाले शिवराज पाटिल बोले- ‘ऐसा नहीं कहा’

Published on

मुंबई

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल के गीता और जिहाद के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने जहां कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया तो वहीं, कांग्रेस ने पाटिल के बयान से किनारा कर लिया। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लंबे समय से ‘हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान करने’ की साजिश में शामिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं ने बोको हराम और तालिबान जैसे आतंकवादी संगठनों और हिंदुत्व को एक समान बताया था। शुक्ला ने कहा कि गीता मानवता का दर्शन है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कांग्रेस अध्यक्ष और शिवराज पाटिल से माफी मांगने की मांग की है। नवभारत टाइम्स ने विवाद के बीच शिवराज पाटिल से बात की।

शिवराज पाटिल ने कहा कि हमारे जो धर्म हैं हिंदुस्तान के हों या यूरोप के…बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो एक जैसी हैं। कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि युद्ध मैदान से भाग नहीं सकते लड़ना पड़ेगा। मोहम्मद पैगंबर ने भी यही बोला है बुराई को खत्म करना है तो लड़ना पड़ेगा। जीजस ने भी यही कहा कि मैं दुनिया में बुराई खत्म करने आया हूं। मैंने जिहाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

’70 साल में कुछ नहीं हुआ कहना गलत’
मोदी सरकार के कामकाज के सवाल पर पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार दस साल चली कोई अगर बोला कि 70 साल में कुछ नहीं किया तो गलत बात है। जब देश आजाद हुआ तो देश की आबादी 40 करोड़ थी। 10 करोड़ पाकिस्तान चले गए। 30 करोड़ लोगों के लिए भरपेट खाना नहीं था। रोटी, कपड़ा और मकान की बात होती थी। आजादी के बाद हमनें रोटी और कपड़ा पूरा किया। आज 130 करोड़ लोग हैं। हम खुद खानेभर का उगाते हैं और बाहर लोगों को भी खिलाते हैं।

‘कोई सरकार पूरी नहीं कर सकती जरूरतें’
मोदी सरकार लोगों की जरूरतें पूरी नहीं कर सकती है। कोई भी सरकार हो कांग्रेस हो, बीजेपी या समाजवादी….कोई भी सरकार लोगों की जो जरूरतें पूरी करने में सफल नहीं हो सकती। लोगों की जो डिमांड है उसे पूरा करने में समय लगता है।

‘अच्छा काम कर रहे पीएम’
शिवराज पाटिल ने कहा कि मैं जो गृहमंत्री बना तब देश के पांच हिस्से बने, पूर्व, पश्चिम, उत्तर , दक्षिण और मध्य, तब भी मोदी जी आते थे। तब वह तेजी से बोलते थे लेकिन आज आवाज में बदलाव हो गया है। आज आवाज में तल्खी नहीं है। पीएम के काम को लेकर कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा का होगा फायदा’
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि सबसे पहले महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह किया। पदयात्रा निकाली। उसके बाद चंद्रशेखर आजाद, जयप्रकाश नारायण और आडवानी ने भी ने भी की। अब राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं। इसका फायदा भी कांग्रेस को जरूर होगा। उन्होंने कहा कि लोगों की उन्हें सेवा करनी है। वह काम करना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं के नाम पर चर्चा हुई लेकिन शिवराज पाटिल के नाम को लेकर क्यों नहीं? इस सवाल को लेकर शिवराज ने कहा कि खरगे 12 चुनाव लड़े और मैं 11 चुनाव लड़ा। वह कभी चुनाव नहीं हारे मैं चुनाव भी हारा। मेरा और उनका स्टाइल अलग-अलग है। वहीं महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर शिवराज पाटिल ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...