16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यकंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर पर एक्शन तेज, सस्पेंशन...

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर पर एक्शन तेज, सस्पेंशन के बाद अब इन धाराओं में FIR दर्ज

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है. इस मामले में आरोपी CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं इससे पहले CISF ने आरोपी महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए थे. इस मामले में संबंधित थाना पुलिस ने CISF की शिकायत के आधार पर आरोपी महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ IPC की धारा 323 और धारा 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. दोनों जमानती धाराएं हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बता दें कि मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर 6 जून को कंगना रनौत दिल्ली लौट रही थीं कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल खड़ा हो गया. यहां सिक्योरिटी चेक के बाद CISF की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने उनको थप्पड़ मार दिया. कंगना रनौत की शिकायत CISF ने आरोपी महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया और अब FIR भी दर्ज करा दी है. इस पूरी घटना के समय CISF की उस महिला कांस्टेबल का बयान भी सामने आया था, जिसपर कंगना ने मारपीट के आरोप लगाए. वीडियो में आरोपी जवान कहती दिख रही है, ‘इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं. वहां मेरी मां भी थी’.

घटना के बाद कंगना ने शेयर किया था अपना वीडियो
अब थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैं बिल्कुल सेफ हूं. ठीक हूं. आज जो चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ. मैं वहां सिक्योरिटी चेक करने के बाद जैसे ही निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी उसने मेरे वहां से क्रॉस करने का इंतजार किया और साइड से आकर मेरे चेहरे पर चांटा मारा और गालियां देने लगी. तो जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो वो बोलने लगी कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. लेकिन मेरा कन्सर्न है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे?’

4 साल पहले किए कंगना के ट्वीट से नाराज थी आऱोपी कांस्बेटल
कंगना रनौत ने 4 साल पहले किसान आंदोलन के समय एक ट्वीट किया था. कंगना रनौत ने इस ट्वीट में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान पंजाब की 80 साल की एक बुजुर्ग महिला किसान की गलत पहचान करते और उन्हें बिलकिस बानो कहा था. कंगना ने जो ट्वीट किया था उसमें एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही थीं, जो भले ही झुककर चल रही थीं, लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए था. उनका नाम मोहिंदर कौर था.

CISF ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने कहा कि अब तक उनके खिलाफ कोई सतर्कता जांच या सजा नहीं हुई है, उनके पति भी उसी हवाई अड्डे पर तैनात हैं. वहीं, घटना को गंभीर मामला बताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने गंभीर कार्रवाई की मांग की और कहा कि पैनल ने इस मामले को CISF के साथ उठाया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग खुद ही सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...