12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यदिल्ली के बाद 'आप' को हरियाणा में झटका, फरीदाबाद से पार्टी की...

दिल्ली के बाद ‘आप’ को हरियाणा में झटका, फरीदाबाद से पार्टी की मेयर कैंडिडेट का नामांकन रद्द

Published on

फरीदाबाद/चंडीगढ़

नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद की उम्मीदवार बनाई गई नीतू मान का नामांकन रद्द कर दिया गया है। अब उनकी जगह पर दूसरी उम्मीदवार निशा दलाल मेयर पद का चुनाव लड़ेंगी। वोट ट्रांसफर न होने के कारण जिला निर्वाचन आयोग ने नीतू मान के नामांकन को कैंसल किया है।

आम आदमी पार्टी ने नीतू मान को अपना उम्मीदवार बनाया था। नीतू मान दिल्ली के द्वारका इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं। जिसके बाद नीतू ने द्वारका दिल्ली से अपने वोट को फरीदाबाद के सेक्टर 14 में किराए के मकान पर ट्रांसफर कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू की थी। इसे लेकर उन्होंने चुनाव आयोग में जरूरी दस्तावेज जमा भी कराए थे। लेकिन तय समय में उन्हें वोट ट्रांसफर नहीं हो पाया, जिसके बाद 18 फरवरी को जिला निर्वाचन आयोग फरीदाबाद ने मेयर पद के लिए भरे गए उनके फॉर्म को कैंसल कर दिया। साल 2024 में हुए हरियाणा के विधानसभा चुनाव में नीतू मान ने पृथला विधानसभा से कांग्रेस की टिकट की मांग की थी। कांग्रेस ने पूर्व विधायक रघुवीर तेवतिया को टिकट दे दिया था। जिसके बाद नीतू मान ने आम आदमी पार्टी को जॉइन कर लिया।

मेयर पद के लिए दो, परिषद अध्यक्ष के लिए तीन पर्चे रद्द
बता दें कि हरियाणा में पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आयोग ने मेयर पद के लिए दो नामांकन रद्द कर दिए। जिसके बाद अब 55 नामांकन बचे हैं। इसी प्रकार नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन रद्द होने के बाद 268 नामांकन बचे हैं। पार्षदों में कुल 2880 में से छह नामांकन रद्द होने के बाद 2873 नामांकन बचे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बुधवार को नाम वापस लिए जाएंगे। नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

अंतिम दिन कुल 3208 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गयाजिला स्तर पर नामांकन पत्रों की जांच में एक दर्जन नामांकन रद्द कर दिए गए। नामांकन के अंतिम दिन कुल 3208 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। जिनमें नगर निगम मेयर के लिए कुल 57 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 271 तथा पार्षदों के लिए प्रदेश में कुल 2880 नामांकन दाखिल किए गए।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...