16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रोकी MSRTC की बस...

कर्नाटक में हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रोकी MSRTC की बस सेवा, जानें क्या बोले प्रताप सरनाईक?

Published on

मुंबई

कर्नाटक में एक MSRTC बस पर हमले के बाद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शनिवार को कर्नाटक जाने वाली राज्य परिवहन बसों को रोकने का आदेश दिया। सरनाईक ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस पर हमला हुआ था। यह बस बेंगलुरु से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थकों ने हमला किया। हमलावरों ने बस ड्राइवर भास्कर जाधव का चेहरा काला कर दिया और उनके साथ मारपीट भी की। कर्नाटक सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया है।

सरनाइक के कड़े तेवर
सरनाईक ने शनिवार किो कहा कि कर्नाटक सरकार जब तक इस मामले पर अपना रुख़ साफ़ नहीं करती, तब तक बस सेवाएं फिर से शुरू नहीं होंगी। यह घटना चिंताजनक है और दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ा सकती है। सरकारों को जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री बनने के बाद कुछ दिन पहले ही प्रताप सरनाइक कर्नाटक के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने कर्नाटक रोडवेज के काम करने के तौर तरीकों का अध्ययन किया था।

हमले के पीछे भाषा विवाद
महाराष्ट्र की बस पर कर्नाटक में हमले के पीछे भाषा विवाद को जिम्मेदार माना जा रहा है। चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थकों के हमले के बाद महाराष्ट्र से सटे बेलगावी में कर्नाटक की बस के कंडक्टर को निशाना बनाया था। हमले में घायल हुए कंडक्टर को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने आराोपियों क अरेस्ट भी कर लिया था। सामने आया था कि यह हमला मराठी नहीं बोलने पर हुआ था। ययह माना गया था कि यह घटना चित्रदुर्ग जिले में हुई घटना की प्रतिक्रिया थी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...