12.5 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यUP : गैंगरेप के बाद उठने लगी ये मांग, क्या वाराणसी पुलिस...

UP : गैंगरेप के बाद उठने लगी ये मांग, क्या वाराणसी पुलिस करेगी कार्रवाई?

Published on

वाराणसी:

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने पूरे बनारस को शर्मसार कर दिया। धर्म, मोक्ष, काम और अर्थ की राजधानी के तौर पर पहचान रखने वाली भगवान भोले नाथ की नगरी काशी में हुई इस घटना ने हर बनारसी को शर्मसार कर दिया है। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 23 आरोपियों में से 12 की गिरफ्तारी कर ली है, लेकिन 11 आरोपी अब भी पकड़ से बाहर हैं।

आरोपी युवकों के ड्रग्स और सेक्स रैकेट के पूरे सिंडिकेट की बात पुलिस की जांच में सामने आ रही है। शहर के हर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, हुक्का बार की आड़ में नशे के सौदागर कम उम्र की लड़कियों को देह व्यापार में धकेल रहे हैं। पीएम मोदी ने भी इस मामले को लेकर पुलिस और जिले के आला अधिकारियों को फटकार लगाई है। इसके बाद आम बनारसी के साथ शहर के वरिष्ठ पत्रकार भी शहर में चल रहे ऐसे मसाज सेंटर, स्पा सेंटर और और हुक्का बार पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हर चौराहे पर मिल जाता है स्पा सेंटर, मसाज पार्लर और हुक्का बार
साकेत नगर क्षेत्र में रहने वाले विवेक मोहन बताते हैं कि दुर्गाकुंड, साकेत नगर लंका क्षेत्र में बड़ी संख्या में कम उम्र के बच्चे कोचिंग करने के लिए अलग-अलग राज्य और शहरों से यहां पढ़ने आते हैं। धर्म और मोक्ष की नगरी को पर्यटन के लिहाज से इतना प्रचारित कर दिया गया कि अब बनारस की आध्यात्मिकता और धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजनों की जगह इवेंट आधारित शहर बना दिया गया है। इसका नतीजा हुआ कि व्यापार तो लोगों का बढ़ा, लेकिन बड़े महानगरों की भोग विलास और भौतिकता से जुड़ी बीमारियां भी इस शहर में आ गई हैं। इसका फायदा अनमोल गुप्ता जैसे लोग उठा कर इन कम उम्र के लड़के-लड़कियों को ड्रग्स, शराब और देह व्यापार में धकेल रहे हैं। पुलिस को शहर में चल रहे इन स्पा सेंटर मसाज पार्लर और हुक्का बार पर कड़ी कार्रवाई कर बंद कराना चहिए।

उम्मीद कम है कि कुछ होगा
चेतगंज में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार पूरी तरह से निराश दिखाई पड़े। वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि शहर में देह व्यापार, अवैध पशु तस्करी, अवैध गांजा की बिक्री, सट्टा जैसे सभी सामाजिक बीमारियां, कुरीतियां मेरे जन्म से पहले से भी थी और लगता है कि मेरे मरने के बाद भी रहेंगी। पीएम मोदी का अधिकारियों को फटकारना बस समय विशेष की बात है। कुछ दिनों के भीतर ही लोग भी भूल जाएंगे और पुलिस तो से भी कुछ करने से रही।

पीएम की फटकार के बाद चल सकती है बड़ी ड्राइव
कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी बातों-बातों में कहते हैं कि जिस तरह से पीएम मोदी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए आज फटकार लगाई है, इससे लगता है कि शहर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलानी ही पड़ेगी, क्योंकि इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और कुशलता पर एक बड़ा सवाल खड़ा किया है।

 

Latest articles

Health Tips: विटामिन D की कमी से शरीर हो जाता है कमजोर और रहती है थकान, जानें दूर करने के उपाय

Health Tips: आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में अपनी सेहत के लिए किसी के...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...