मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर और सामान की जांच का मामला सामने आया है। इससे पहले चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच करते हुए उनके बैग को खंगाला था। इसको लेकर राजनीति गरमा गई थी। नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच लातूर में हुई। मोदी सरकार में मंत्री गडकरी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
नितिन गडकरी से एक दिन पहले उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच यवतमाल में हुई थी। इस दौरान उद्धव ठाकरे के बैग को जांचा गया था। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। पूर्व सीएम ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि मंगलवार को लातूर पहुंचने पर फिर से उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच की गई थी। तब उद्धव ठाकरे ने वहां मौजूद अधिकारियो और कर्मचारियों से आई कार्ड देखे थे।
