10.2 C
London
Sunday, December 21, 2025
Homeराज्यअफजाल अंसारी का आरोप- कुछ अपराधियों को बचाने के लिए मुख्तार अंसारी...

अफजाल अंसारी का आरोप- कुछ अपराधियों को बचाने के लिए मुख्तार अंसारी को दिया गया जहर, समय आने पर सबूत देंगे

Published on

गाजीपुर:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खााक कर दिया गया है। अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़ को लेकर अफजाल अंसारी और गाजीपुर डीएम में तीखी बहस हुई। इस बीच, अफजल अंसारी ने कहा कि मुख्तार अंसारी को मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए रास्ते से हटा दिया गया है। जब समय आएगा तो हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने एक बड़ी साजिश रची है। उन्हें कोई शर्म नहीं है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जेल अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टरों के सुझाव पर मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अफजाल ने कहा कि हमें सुबह 3 बजे एक संदेश मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है। जब हम अस्पताल पहुंचे तो हमें मुश्किल से 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया। 5 मिनट की मुलाकात के दौरान मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया था और इसी वजह से वह बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि वह बेहोश हो गए थे और उस हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

Latest articles

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा झीलों की नगरी में मेट्रो चलने से बढी शान

भोपाल l मेट्रो संचालन के साथ राजधानी में विकास की नई कहानी शुरू हुई...

More like this

बोगस कंपनी बनाकर 10 करोड़ का लेनदेन फर्जी

बैतूल।बैतूल में साइबर अपराध के एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।...

नकली नोट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर ।इंदौर में ब्रांच ने नकली नोट गिरोह के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

इंदौर।इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मुंबई–आगरा फोरलेन पर उस समय अफरा-तफरी...