रायपुर।
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने मंत्रालय में कृषि एवं संबंधित विभागों के लेकर आला अधिकारियों की बैठक ली हैं। इस बैठक में उन्होंने खरीफ 2024-25 की तैयारियों के सन्दर्भ में समीक्षा की हैं। वहीं उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों प्रदेश के किसानों के जरुरत के अनुरूप खाद व बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौपीं गई हैं। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि अधिकारियों को अपने इलाकों की इस बीच दौरा कर यहां के खाद-बीज के भंडारण और उठाव पर विशेष निगरानी रखनी पड़ेगी। इसके अलावा इसके जांच पड़ताल करने के निर्देश देने के साथ ही इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित कर सैंपलों की जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक सहकारी क्षेत्र में 5.44 लाख क्विंटल बीजों का साल 2024 के मुताबिक चालू खरीफ का आकलन किया गया था। वर्तमान के गणना मुताबिक लगभग 6.31 लाख क्विंटल बीज वर्तमान में बीज निगम के पास उपलब्ध है। किसानों के द्वार किए गए मांग का लगभग 116 प्रतिशत ही है। जिसमें से कुल 4.16 लाख क्विंटल बीज को 10 जून की स्थिति में इसे विभिन्न सहकारी सोसाइटियों के बीज का भण्डारण किया गया है। बता दें कि इसके वर्तमान उर्वरक का भण्डारण लगभग 6.20 लाख टन है जिसमें से 72 मांग का हैं। सूत्रों के मुताबिक इन कृषकों ने 3.29 लाख टन खाद का अब तक उठाव किया है।
