15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यहरियाणा के पंचकुला में वायुसेना का जगुआर क्रैश, पायलट ने पैराशूट से...

हरियाणा के पंचकुला में वायुसेना का जगुआर क्रैश, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

Published on

चंडीगढ़

भारतीय वायुसेना (IAF) का जगुआर लड़ाकू विमान शुक्रवार को अंबाला एयरबेस से उड़ान भरने के बाद पंचकुला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और पायलट ने सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में सफलता पाई। अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। वायुसेना की ओर से बताया गया है कि यह हादसा नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने बस्ती से दूर विमान को गिराया।

कब हुआ हादसा?
अंबाला एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह हादसा हुआ। दोपहर लगभग 3:45 बजे जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। IAF अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पायलट ने समय रहते विमान से निकलकर अपनी जान बचाई। पायलट ने सूझबूझ से विमान को रिहायशी इलाके से दूर गिराया, जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

वायुसेना ने क्या कहा?
IAF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि IAF का एक जगुआर विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तकनीकी खराबी के बाद पायलट विमान को रिहायशी इलाके से दूर ले जाकर खुद सुरक्षित बाहर निकल गया। यह वाकया उस समय हुआ जब विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। जिसका मतलब है कि यह एक सामान्य अभ्यास उड़ान थी, न कि किसी ऑपरेशन का हिस्सा।

हादसे की जांच के आदेश
दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। इस जांच में विमान के रखरखाव, मौसम की स्थिति और पायलट की कार्रवाई जैसे पहलुओं पर गौर किया जाएगा। यह जांच भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने में मदद करेगी। फ़िलहाल यह मामला अभी जांच के अधीन है और आगे और जानकारी आने की उम्मीद है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...