28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यचेन्नई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट का टेकऑफ रोका गया, फ्यूल...

चेन्नई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट का टेकऑफ रोका गया, फ्यूल लीक की आशंका

Published on

चेन्नई ,

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-346 का टेकऑफ अचानक रोक दिया गया, यह फ्लाइट सिंगापुर जाने वाली थी. पायलट को विमान के इंजन चालू करते समय फ्यूल लीक का संकेत मिला, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तुरंत सूचित किया गया और टेकऑफ प्रक्रिया को रोक दिया गया.

पायलट ने समय पर दिखाई सतर्कता
जानकारी के मुताबिक विमान के सेंसर ने फ्यूल लीक का संकेत दिया. पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए टेकऑफ से पहले ही ATC को इसकी जानकारी दी. विमान सुबह 11:25 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन यह घटना होने के बाद इसे रोक दिया गया.

सुरक्षा टीम और मेंटेनेंस क्रू मौके पर
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम और मेंटेनेंस क्रू ने मौके पर पहुंचकर विमान की जांच शुरू कर दी. टेक्निकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सेंसर का अलर्ट सही था या नहीं. फिलहाल, यात्रियों को विमान से बाहर निकालकर इंतजार करवाया जा रहा है.

यात्रियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता
एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है. टेक्निकल टीम पूरी जांच करने के बाद ही विमान को उड़ान भरने की अनुमति देगी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...