11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यदिल्ली के लिए निकला एयर इंडिया का प्लेन, बीच आसमान बंद हुआ...

दिल्ली के लिए निकला एयर इंडिया का प्लेन, बीच आसमान बंद हुआ इंजन, बेंगलुरु में आधी रात इमरजेंसी लैंडिंग

Published on

बेंगलुरु :

दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के एक विमान में बैठे यात्रियों की सांसे कुछ देर के लिए थम गईं। सभी घबरा गए, जब उन्हें पता चला कि प्लेन का एक इंजन हवा में उड़ान के दौरान चलते-चलते बंद हो गया। प्लेन की इमरजेंसी में लैडिंग की गई। गलीमत रही की प्लेन की सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना उड़ान-2820 में रविवार देर शाम को हुई। प्लेन बेंगलुरु में केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था।

सूत्रों ने बताया कि विमान बेंगलुरु का चक्कर लगाने के एक घंटे बाद वापस लौट आया। एक यात्री ने कहा कि हमारे पास तकनीकी विवरण नहीं है, लेकिन विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सभी यात्री सुरक्षित
सूत्रों ने बताया कि विमान, एयरबस A320 के इंजन में खराबी आ गई, जिसके कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एक अधिकारी ने कहा, ‘विमान पूरी तरह आपातकालीन परिस्थितियों में उतरा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।’

आधी रात इमरजेंसी लैडिंग
विमान संख्या AI 2820 को मूल रूप से शाम 5.45 बजे बेंगलुरु से रवाना होना था, लेकिन इसने शाम 7.09 बजे उड़ान भरी। इसने रात 8.11 बजे आपातकालीन लैंडिंग की। सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन को धन्यवाद देते हुए एक यात्री ने कहा, ‘सुरक्षा कर्मचारी हाई अलर्ट पर थे।’ जांच के बाद विमान ने रात 11.47 बजे उड़ान भरी और 6 जनवरी को सुबह 2.02 बजे दिल्ली में उतरा।

घबराए यात्री, कुछ रोने लगे
एक यात्री ने बताया कि जैसे ही उन्हें प्लेन के इंजन में खराबी की सूचना मिली घबरा गए। उनके जैसा ही हाल दूसरे यात्रियों का था। सभी हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करने लगे। कुछ घबराकर रोने लगे। हालांकि क्रू मेंबर्स ने लोगों को दिलासा दिया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...