13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपंजाब में अकाली दल खत्म होने की अंतिम कगार पर... भगवंत मान...

पंजाब में अकाली दल खत्म होने की अंतिम कगार पर… भगवंत मान ने बताया SAD के पतन का कारण

Published on

चंडीगढ़

मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने पंजाब में अकाली दल के पतन का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले शिरोमणि अकाली के पतन का एक बड़ा कारण है। बता दें कि अकाली दल इन दिनों अंदरूनी कलह का सामना कर रही है। भगवंत मान का कहना है कि 1920 में बनी अकाली दल 2020 के बाद से भारी संकट में है और विलुप्त होने के कगार पर है। क्योंकि इसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की थी। मान ने कहा कि उनके पतन के पीछे न तो भगवंत मान हैं और न ही जनता, बल्कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी है। ये अपने पार्टी के चुनाव चिन्ह को को गुरु नानक की तकड़ी से जोड़ते हैं, लेकिन इन्होंने गुरु के भजनों का अपमान किया है।

अकाली दल के पतन का बताया कारण
मान ने कहा कि कुछ साल पहले मैंने भविष्यवाणी की थी कि 1920 में अस्तित्व में आई अकाली दल 2019 में समाप्त हो जाएगी। अब अगर आप हरसिमरत कौर बादल (बठिंडा से अकाली दल की सांसद) के वोट प्रतिशत को घटा दें तो उनकी पार्टी को 2024 के चुनावों में केवल 6%-7% वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि उस समय के राजा होने के बावजूद, महाराजा रणजीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई सजा को आसानी से स्वीकार कर लिया था। लेकिन राज्य के पिछले नेताओं (SAD) जिन्होंने महाराजा रणजीत सिंह की तरह शासन देने का दावा किया था उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के अधिकार को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

केंद्र सरकार से नहीं मांगेंगे धन
मान संगरूर में महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए शेर-ए-पंजाब के नक्शेकदम पर चल रही है। हम राज्य के विकास के लिए केंद्र से धन नहीं मांगेंगे, बल्कि राज्य अपने संसाधन खुद जुटाएगा। केंद्र सरकार राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। क्योंकि पंजाब के लोगों ने उन्हें एक भी सीट नहीं देकर बेदखल कर दिया है। हमारी सरकार अब घर-घर राशन योजना के तहत लोगों को गेहूं देगी और वह भी चार महीने के लिए। हम जल्द ही 10,000 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करेंगे, जिसके लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। मान ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता यह कहकर हवाई किले बना रहे हैं कि उनकी सरकार अस्थिर है और जल्द ही गिर जाएगी।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...