11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यकोलकाता एसटीएफ के हत्थे चढ़ा अलकायदा का आतंकी, फेक आईडी बनाने में...

कोलकाता एसटीएफ के हत्थे चढ़ा अलकायदा का आतंकी, फेक आईडी बनाने में है एक्सपर्ट

Published on

कोलकाता

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ( STF) ने अलकायदा (Al-Qaeda) के एक आतंकवादी को दक्षिण 24 परगना जिले से शनिवार को गिरफ्तार किया है। अलकायदा के इस आतंकवादी का नाम मुनीरुद्दीन खान है। आतंकी की उम्र महज 20 साल है। मूल रूप से दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर के रहने वाला है । खुफिया सूचना के आधार पर मुनीरुद्दीन को एसटीएफ की टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुनीरुद्दीन Al-Qaeda in the Indian Subcontinent (AQIS) का सक्रिय सदस्य है। कोलकाता पुलिस एसटीएफ के कमिश्नर वी सोलेमन नेशाकुमार ने रविवार शाम को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हीं से पूछताछ के बाद इसके बारे में जानकारी मिली थी। उसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे धर दबोचा। स्पेशल टास्क फोर्स आगे की जांच जारी है।

5 दिन पहले भी हुई थी एक गिरफ्तारी
कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गत 5 दिन पहले इससे संबंधित एक गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी का नाम अजीजुल हक था। अजीजुल को पिछले मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अजीजुल हक से पूछताछ के बाद मुनीरुद्दीन को मथुरापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को भादवि की धारा 120 बी/419/467/468/471 और 13/14 विदेशी अधिनियम आर/डब्ल्यू 16/17/18/20 यूए( पी)एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

नेटवर्क बढ़ाने का काम करता था मुनीरुद्दीन
दक्षिण 24 परगना के मोनिरुद्दीन खान की उम्र महज 20 साल है। पुलिस सूत्रों ने बताया वह Al-Qaeda in the Indian Subcontinent का सक्रिय सदस्य था। वह संगठन के लिए नए आतंकियों की भर्ती और उनके लिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनाने का काम करता था। उस पर नेटवर्क बढ़ाने की भी जिम्मेदारी थी। वही लोगों के फर्जी पहचान पत्र बनवाता था। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है। वह अलकायदा के साथ-साथ अंसारुल्लाह बांग्ला नाम के प्रतिबंधित आतंकी संगठन का भी सदस्य है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...