6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यलुंगी छोड़ सब असमिया लोगों का... हिमंत ने उठाए सवाल तो खुलने...

लुंगी छोड़ सब असमिया लोगों का… हिमंत ने उठाए सवाल तो खुलने के 2 दिन में ही सील हुआ मिया संग्रहालय

Published on

गुवाहाटी

असम सरकार ने मंगलवार को ग्वालपारा जिले में एक निजी संग्रहालय को सील कर दिया। यह म्यूजियम बांग्लादेश मूल के प्रवासी मुसलमानों के एक संगठन ने स्थापित किया था। इस संग्रहालय का नाम मिया रखा गया था। यहां पर उनके समुदाय के विशिष्ट लोगों के लिए कृषि उपकरण और अन्य वस्तुओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इसे खोला गया था।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में मीडिया को बताया कि प्रदर्शन के लिए रखी गई वस्तुएं मूल निवासियों के पारंपरिक उपकरण हैं। सीएम के बयान के तुरंत बाद गोलपारा जिला प्रशासन ने लखीपुर में मिया संग्रहालय को सील कर दिया।

सरकार विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा शिक्षक
जिला प्रशासन ने कहा कि यह घर पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत बनाया गया है। इसमें अवैध रूप से संग्रहालय खोला गया इसलिए इसे सील कर दिया गया है। पुलिस ने घर के मालिक मोहर अली को भी गिरफ्तार कर लिया है। मोहल अली एक सरकारी शिक्षक है। जो सरकार विरोधी गतिविधियों के लिए पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

सीएम ने उठाए थे सवाल
सीएम ने कहा था नंगोल (हल), जो संग्रहालय में देखा गया था, केवल मियाओं की संपत्ति कैसे हो सकता है? यह असमिया समुदाय का है। मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को भी संग्रहालय में रखा जाता था लेकिन सदियों से इनका उपयोग हमारी अनुसूचित जाति करती रही है। लुंगी के अलावा वहां कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि मिया संग्रहालय के प्रबंधन को यह साबित करना होगा कि नंगोल का इस्तेमाल विशेष रूप से मिया करते हैं न कि असमिया लोग।

हिमंत बिस्व सरमा ने दी थी चेतावनी
रविवार को असोम-मिया (असोमिया) परिषद ने मिया संग्रहालय की स्थापना की। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि अगर उन्होंने असमिया लोगों के इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं के साथ मिया संग्रहालय खोला है, तो पुलिस मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कहा कि हमने मिया कविता के बाद मिया स्कूल और अब संग्रहालय देखा। मैं हमेशा से इन चुनौतियों की ओर इशारा करता रहा हूं।

दपकरभिता में बना घर मुख्य रूप से मुस्लिम परिवारों का गांव है। गोलपाड़ा के अब्दुर रहीम जिब्रान ने लखीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि मिया संग्रहालय ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा है और धार्मिक नफरत को भड़काया है। उन्होंने असम-मिया (असोमिया) परिषद के अध्यक्ष और सचिव पर सरकार को कथित रूप से धोखा देने का आरोप लगाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...