12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बहन रीमा ने सीमा हैदर को वापस आने...

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बहन रीमा ने सीमा हैदर को वापस आने को कहा, बोली- तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा

Published on

नोएडा

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी हमला किया। हमले को नाकाम करते हुए भारत ने जवाबी कार्रवाई की। भारत-पाक तनाव के बीच सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में हैं। लोग सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से सीमा हैदर ने चुप्पी साध ली है। इस बीच सीमा हैदर की बहन रीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में बुर्का पहने एक महिला नजर आ रही है। जिसको सीमा हैदर की बहन रीमा हैदर होने का दावा किया जा रहा है। रीमा हैदर का ये वीडियो सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने पोस्ट किया है। वीडियो में रीमा हैदर रोते हुए नजर आ रही है। साथ ही बहन सीमा हैदर से वापस घर आने की अपील कर रही है। रीमा हैदर ने कहा कि उसके बच्चे भारत में असुरक्षित हैं। उसको तुरंत पाकिस्तान वापस आ जाना चाहिए। वीडियो में दिख रही महिला कह रही है कि सीमा तुमने कभी तो अपने परिजनों से प्यार किया होगा। वहां (भारत) हालात सुरक्षित नहीं हैं। भारत वाले जब तुम्हें भेजना चाहते हैं तो तुम आना क्यों नहीं चाहती हो। वहां तुम्हारे बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। तुम वापस आ जाओ। तुम्हें कोई नहीं मारेगा। तुम गुलाम हैदर भाई की पत्नी हो। वो तुम्हें माफ कर देंगे। तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा।

वीडियो में बुर्का पहने दिख रही महिला इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से सीमा हैदर को वापस भेजने की अपील कर रही है। मैं मोदी जी से और योगी जी से कहना चाहूंगी कि हमारी मदद करें। जब वहां वीजा वाले लोगों को वीजा खारिज कर उन्हें वापस भेजा रहा है तो सीमा हैदर को क्यों नहीं भेज सकते। उसका तो कोई रिश्तेदार भी वहां नहीं है। गैर कानूनी तरीके से चार बच्चों को अपने साथ ले गई है। उसका कोई तलाक भी नहीं हुआ है। वह झूठ बोलती है। वीडियो में दिख रही महिला कहती है कि सीमा हैदर से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए गए थे। उसने खुद नारे नहीं लगाए। हमारी मदद कीजिए। हम बेबस हैं। बता दें कि सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थी। इस समय ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। सचिन से सीमा को एक बेटी भी इसी साल हुई है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this