11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यहरियाणा में BJP की हैट्रिक के बीच तीन निर्दलियों ने दिखाया दम,...

हरियाणा में BJP की हैट्रिक के बीच तीन निर्दलियों ने दिखाया दम, बगावत करके मारी बाजी, जानें कौन?

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे एग्जिट पोल के अनुमान से उलट रहे। राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर में भगवा दल आगे रहा। आमने-सामने के चुनाव में निर्दलीय और छोटे दलों को ज्यादा सीटें नहीं मिलीं, लेकिन तीन निर्दलीय फिर भी विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। इन तीनों निर्दलीय ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत की थी। इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच सिमटे मुकाबले में भी जीत हासिल की। इन्होंने चुनाव में राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को बड़ी शिकस्त दी।

1. हिसार: जिंदल समूह की चेयरमैन सावित्री जिंदल विधानसभा चुनावों के पहले तक बीजेपी में थी। हिसार से एक बार कांग्रेस से जीतकर विधायक रह चुकी जिंदल की इच्छा चुनाव लड़ने की थी, लेकिन जब बीजेपी ने फिर तीसरी बार मौजूदा विधायक डॉ. कमल गुप्ता को मैदान में उतारा तो वह चुनाव मैदान में उतर गई। सावित्री जिंदल ने लोगों के बीच कह दिया कि यह उनका अंतिम चुनाव है। चुनाव परिणामों में सावित्री जिंदल ने जीत हासिल कर ली। अब देखना होगा कि वह किसे समर्थन देती हैं। यह फिर निर्दलीय रहती हैं।

2. बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से राजेश जून चुनाव लड़ना चाहते थे। वह कांग्रेस में टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए। राजेश जून ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट दिनेश कौशिक को बड़े अंतर से हराया है, तो वहीं कांग्रेस से लड़े राजिंदर सिंह जून तीसरे नंबर पर चले गए। दिलचस्प होगा यह देखान कि जून अब जीतने के बाद किस ओर जाएंगे?

3: गन्नौर: गन्नौर सीट से निर्दलीय देवेंदर कादियान ने जीत हासिल की है। कादिया बीजेपी से लड़ना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय मैदान में कूद गए। उन्होंने 77 हजार से अधिक वोट हासिल किए। कादियान ने कांग्रेस के बड़े नेता कुलदीप शर्मा के साथ बीजेपी कैंडिडेट देवेंदर कौशिक को शिकस्त दी। देवेंद्र कादियान ने अपनी कैंपेन को गन्नौर का बेटा पर केंद्रित रखा था।

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...