6.7 C
London
Sunday, November 9, 2025
Homeराज्य'लालबाग के राजा को कहीं गुजरात लेकर न चले जाएं अमित शाह',...

‘लालबाग के राजा को कहीं गुजरात लेकर न चले जाएं अमित शाह’, केंद्रीय गृह मंत्री के मुंबई दौरे पर संजय राउत ने कसा तंज

Published on

मुंबई:

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। संजय राउत ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी मुंबई की विरासतों को गुजरात एक्सपोर्ट कर रही है, कहीं वह लालबाग के राजा को भी लेकर वहां न चली जाए। राउत ने अमित शाह की हालिया मुंबई यात्रा के संदर्भ में कहा कि इस बार आए हैं तो लोगों को डर लगने लगा है कि कहीं वह लाल बाग के राजा को गुजरात लेकर तो नहीं जाएंगे। बीजेपी ने मुंबई की सांस्कृतिक विरासत को गुजरात ले जाने की कोशिश की है। उन्होंने मुंबई की पहचान के अन्य पहलुओं के साथ भी यही किया है। इस बार, जब अमित शाह आए, तो लोगों को डर था कि वह लालबाग के राजा को ले जा सकते हैं, क्योंकि वह कुछ भी कर सकते हैं।

क्या बोले संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि हमारा लाल बाग के राजा के साथ गहरा नाता है। कोई भी यह नाता नहीं तोड़ सकता है। लेकिन बीजेपी का व्यापार मंडल कुछ भी कर सकता है। राउत ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने बॉम्बे को मुंबई करने के लिए आंदोलन किया था जिसमें कई राजनीतिक दलों के लोग शामिल थे। बहुत से सामाजिक लोग भी थे। लेकिन अमित शाह कहते हैं यह उन्होंने किया। उद्धव गुट के नेता ने कहा कि कल बोलेंगे लाल बाग का राजा का निर्माण हमने किया। मुंबई के लिए 105 मराठी ने अपना बलिदान दिया। हमें तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, कंगाल बनाकर सब कुछ गुजरात लेकर जाना चाहते हैं।

लालबाग के राजा के अमित शाह ने किए दर्शन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते दिनों मुंबई में थे। यहां उन्होंने लाल बाग के राजा के दर्शन किये। साथ ही यहां पर कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सोमवार को एक पोस्ट किया। पोस्ट में अमित शाह ने लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति बप्पा का दर्शन-पूजन किया। गणपति बप्पा से सभी की सुख, शान्ति और समृद्धि की मंगल कामना करता हूं।

लालबाग का राजा मुंबई की शान
संजय राउत ने कहा कि लालबाग के राजा की संपत्ति बढ़ रही है। उन्हें हाल में एक उद्योगपति ने 17 करोड़ का मुकुट दिया। भ

Latest articles

भेल ऑफिसस क्लब में ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

भोपाल,बीएचईएल, भोपाल के ऑफिसर्स क्‍लब में दिनांक 13 से 16 नवम्‍बर, 2025 तक शीतकालीन...

बीएचईएल को एनटीपीस से मिला 6,650 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से ओडिशा में दर्लिपाली...

More like this

मध्यप्रदेश में हेलमेट को लेकर सख्ती, दोपहिया चालकों पर चलेगा विशेष अभियान

भोपाल।मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार ने...

राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का किया स्वागत

बैरसिया।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने...

Viral Audio Clip: दिग्विजय सिंह को लेकर बवाल, एक-दूसरे पर अपशब्दों का इस्तेमाल! अब दोनों बोले- ऑडियो नकली है

Viral Audio Clip: मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में मंगलवार को एक वायरल ऑडियो...