12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यरामनवमी पर मालदा-बीरभूम में सौहार्द की मिसाल, मुसलमानों ने मिठाइयां बांटकर बरसाए...

रामनवमी पर मालदा-बीरभूम में सौहार्द की मिसाल, मुसलमानों ने मिठाइयां बांटकर बरसाए फूल

Published on

मालदा (पश्चिम बंगाल):

पश्चिम बंगाल के मालदा में मुसलमानों ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं का स्वागत मिठाई से किया और उन पर फूल बरसाए। शहर की सड़कों पर रविवार को ‘जय श्री राम’ के नारों की गूंज के साथ एकजुटता की भी भावना दिखी। रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने शहर में मार्च किया, जबकि मुस्लिम समुदाय के सदस्य अपने हिंदू पड़ोसियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे और श्रद्धालुओं के बीच मिठाइयां और पानी की बोतलें बांट रहे थे।

मुस्लिमों ने बरसाए फूल
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की ओर से आयोजित वार्षिक रामनवमी शोभायात्रा में भगवा वस्त्र धारण किये हजारों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने झंडे लहराये और भगवान राम के जन्म का जश्न मनाया। हालांकि इस साल के समारोह को असाधारण बनाने वाली बात सिर्फ लोगों की उपस्थिति ही नहीं थी, बल्कि वह सद्भावना थी जो धार्मिक सीमाओं के पार सहजता से प्रवाहित हुई। शोभायात्रा जब इंग्लिश बाजार इलाके से गुजरी, मुस्लिम निवासियों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर छतों और बालकनी से फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

श्रद्धालुओं को पानी और मिठाइयां बांटी
इसके साथ ही शोभायात्रा के मार्ग में भारत के नक्शे के आकार की एक विशाल माला लगायी गई थी- जो राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। समारोह में शामिल एक स्थानीय दुकानदार मोहम्मद अली ने कहा कि भारत इसी का प्रतीक है – विविधता में एकता और सांप्रदायिक सद्भाव। उन्होंने कहा कि हम हमेशा शांति से साथ-साथ रहते आए हैं और आज हम एक परिवार के रूप में जश्न मना रहे हैं। सड़क पर मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने जलपान की स्टॉल लगायी थी और श्रद्धालुओं को पानी और मिठाइयां बांट रहे थे।

एकजुटता का मंच बना उत्सव
रामनवमी कार्यक्रम में भाग लेने वालों में से एक श्याम सुंदर ने कहा कि हर्ष के ऐसे अवसर का हिस्सा बनना अद्भुत लगता है। धर्म हमें विभाजित नहीं कर रहा है, यह हमें एकसाथ ला रहा है। हम सभी एक हैं – हिंदू और मुसलमान – हम इस देश के प्रति प्रेम में एकजुट हैं। पिछले कुछ सालों में पूरे पश्चिम बंगाल में रामनवमी समारोह के दौरान कभी-कभी तनाव देखने को मिला है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सांप्रदायिक तनाव का इतिहास रहा है। हालांकि, मालदा में इस साल यह उत्सव एकजुटता का मंच बन गया।

शांति और भाईचारे का संदेश
जलपान का आयोजन करने वाले निवासियों में से एक मोहम्मद कमाल ने एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा कि हम शांति और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहते हैं। देश के कई हिस्सों में बढ़ते तनाव के इस समय में, हमारे लिए यह दिखाना महत्वपूर्ण है कि हिंदू और मुसलमान एकसाथ आ सकते हैं और एकसाथ जश्न मना सकते हैं। पूर्व मंत्री एवं इंग्लिश बाजार नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने भी यही भावना दोहरायी। उन्होंने कहा कि यह वह भारत है जिसे मैं जानता हूं – जहां हर समुदाय आम भलायी के लिए एक साथ आता है। तृणमूल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यहां लोग शांति और सद्भाव को सबसे ऊपर रखते हैं। विभाजन के लिए कोई जगह नहीं है। (इनपुट एजेंसी)

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...