11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यआंध्रप्रदेश : महिला का गला काटकर निर्मम हत्या, डीजीपी ऑफिस से थोड़ी...

आंध्रप्रदेश : महिला का गला काटकर निर्मम हत्या, डीजीपी ऑफिस से थोड़ी दूर पर हुई हैवानियत

Published on

गुंटूर,

आंध्रप्रदेश के गुंटूर में एक 33 साल की महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया. यहां धारदार हथियार से महिला का गला काट दिया गया था. सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी है. हैरानी की बात है कि ये शव विजयवाड़ा-गुंटूर नेश्नल हाईवे पर डीजीपी ऑफिस के पास मिला है. पीड़िता की पहचान लक्ष्मी तिरुपतिअम्मा के रूप में हुई है, जो विजयवाड़ा के रानीगरी थोटा की निवासी थी और मूल रूप से प्रकाशम जिले के पामुरु शहर की रहने वाली थी.

अधिकारी ने बताया कि मृत महिला के दो बच्चे हैं और माना जा रहा है कि वह एक सेक्स वर्कर थी. अधिकारी ने एजेंसी को बताया,’शव देखकर साफ है कि महिला का गला कटा हुआ था और उसके साथ बहुत क्रूरता की गई थी. हमें संदेह है कि अपराध रविवार को शाम 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ. घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.’

अधिकारी के अनुसार, पीड़िता का शव गुंटूर जिले के कोलानुकोंडा गांव के बाहरी इलाके में राजमार्ग से लगभग 300 गज की दूरी पर मिला. गुंटूर के एसपी सतीश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और सुराग टीम और डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया गया.

बता दें कि पिछले सितंबर में ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक महिला सेक्सवर्कर की निर्मम हत्या कर दी गई थी. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थुराईपक्कम के पास एक सूटकेस के अंदर एक महिला का शव मिला. सुबह करीब 5.30 बजे कुमारन कुडिल निवासी ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके इलाके में एक सूटकेस मिला है, जिसमें से खून टपक रहा है.

पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला. महिला का शव मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत इलाके से सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करना शुरू कर दिया. इसके अलावा, जिस जगह पर शव मिला है, वहां से 100 मीटर दूर एक घर से मणि नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. मालूम हुआ कि उसने महिला को बुलाया था और पैसों को लेकर बहस के बाद उसकी हत्या कर दी.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...