15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यBJP से नाराजगी या मोदी पर वार, क्या PM को रिसीव करने...

BJP से नाराजगी या मोदी पर वार, क्या PM को रिसीव करने नहीं जाएंगे KCR?

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी जंग जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सप्ताह तेलंगाना पहुंच रहे हैं। अब सवाल उठने लगे हैं कि केसीआर 12 नवंबर को पीएम मोदी को रिसीव करने पहुंचेंगे या नहीं? अटकलें हैं कि वह इस काम से दूरी बना सकते हैं। हालांकि, अभी तक तेलंगाना राष्ट्र समिति की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

फरवरी में पीएम को लेने नहीं गए थे सीएम केसीआर
फरवरी में भी प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचे थे। उस दौरान भी केसीआर उन्हें रिसीव करने नहीं पहुंचे थे और कहा था कि निजी कार्यक्रम होने के चलते प्रोटोकॉल का पालन जरूरी नहीं था। अब अटकलें हैं कि 12 नवंबर को केसीआर भी पीएम की अगवानी के लिए पहुंचने की संभावना नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय विधायक और सांसद पीएम के कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

हालांकि, इस बार पीएम मोदी का कार्यक्रम आधिकारिक है और अगर प्रोटोकॉल का पालन किया जाए, तो सीएम का अगवानी के लिए जाना जरूरी है। अगर किसी कारण ऐसा होना संभव नहीं है, तो सरकार इस काम के लिए मंत्री को नियुक्त करते हुए जीओ जारी करेगी।

क्या केंद्र से नाराज हैं केसीआर?
रविवार को ही केसीआर ने पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था और सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के आरोप लगाए थे। उन्होंने मोइनाबाद फार्माहाउस मामले के वीडियो क्लिप भी सार्वजनिक किए हैं, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के लिए तीन लोग टीआरएस के चार विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्यक्रम से भी बना सकते हैं दूरी
ऐसे में इस बात की संभावनाएं कम ही नजर आ रही हैं कि केसीआर रामगुंडम के कार्यक्रम में शामिल हों। इधर, सीपीआई महासचिव कुनमनेनी संभाशिव राव ने कहा है कि उनकी पार्टी पीएम मोदी की तेलंगाना यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करेगी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...