19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यदिल्ली की CM रेखा गुप्ता की तारीफ में अन्ना ने पढ़े कसीदे,...

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की तारीफ में अन्ना ने पढ़े कसीदे, बताया अरविंद केजरीवाल से क्यों हैं नाराज

Published on

नई दिल्ली

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जमकर तारीफ की है। साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से नाराजगी की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में ‘अच्छा काम’ कर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने शराब की दुकानें खोलनी शुरू कर दीं और इसके परिणामस्वरूप उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

हजारे ने कहा कि एक महिला का राष्ट्रीय राजधानी की नई मुख्यमंत्री बनना गर्व की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने उनके ‘शुद्ध विचारों और कार्यों’ के कारण उन्हें वोट दिया। हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की परिणति ही आम आदमी पार्टी के जन्म के रूप में हुई थी। उन्होंने आप सरकार की विवादास्पद आबकारी नीति (अब समाप्त हो चुकी) का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल को समाज के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए था, लेकिन वे भटक गए।

‘…तब मैं परेशान हो गया’
हजारे ने कहा, ‘पिछले मुख्यमंत्री (केजरीवाल) अच्छा काम कर रहे थे और तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। मैंने (उनके खिलाफ) कुछ नहीं कहा क्योंकि वह अच्छा काम कर रहे थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्होंने शराब की दुकानें खोलनी शुरू कर दीं और लाइसेंस जारी करने लगे। तब मैं परेशान हो गया।’ हजारे शराब की खपत या बिक्री के मुखर विरोधी माने जाते हैं। केजरीवाल एक समय भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में हजारे के सहयोगी थे, लेकिन 2012 में आप के गठन के बाद दोनों अलग हो गए।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...