8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए अन्नामलाई, बोले- पार्टी...

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए अन्नामलाई, बोले- पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं

Published on

कोयंबटूर,

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे चर्चित नेता के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि वह राज्य अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, “बीजेपी में नेता पार्टी अध्यक्ष पद के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं करते. हम सभी मिलकर एक अध्यक्ष का चुनाव करते हैं. मैं इस पद की रेस में नहीं हूं.”

दरअसल, तमिलनाडु में एआईएडीएमके और भाजपा के बीच एक बार फिर गठबंधन को लेकर बातचीत अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है. 2023 में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया था. इसके मुख्य कारणों में से एक अन्नामलाई भी माने जाते हैं. ऐसे में चर्चा जोरो पर है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है.

इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान अन्नामलाई ने कहा, “मैं चाहता हूं कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल हो. इस पार्टी के विकास के लिए कई लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया है. मैं हमेशा पार्टी के हित की कामना करता हूं.”

उन्होंने राजनीतिक अटकलों को दरकिनार करते हुए कहा, “मैं अगले राज्य अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हूं. मैं किसी भी राजनीतिक अटकल का जवाब नहीं देने वाला हूं. मैं किसी भी दौड़ में शामिल नहीं हूं.”इसके साथ ही, अन्नामलाई ने जोर देकर कहा कि बीजेपी अन्य पार्टियों की तरह नहीं है, जहां पार्टी अध्यक्ष पद के लिए 50 नेता नामांकन दाखिल करते हैं.

बता दें कि हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार टी.एस. सुधीर ने अपने लेख में उल्लेख किया कि अन्नामलाई का तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष पद से हटना तय था. सुधीर के अनुसार, इसे जातीय समीकरणों के आधार पर लिया गया फैसला बताया जाएगा, लेकिन वास्तव में यह पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती अहमियत का संकेत है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...