12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपहलगाम हमले के आतंकियों के करीब पहुंची सेना, तड़प-तड़पकर तोड़ेंगे दम, टारगेट-8...

पहलगाम हमले के आतंकियों के करीब पहुंची सेना, तड़प-तड़पकर तोड़ेंगे दम, टारगेट-8 पर अब नजर

Published on

श्रीनगर

पहलगाम की बैसरन वैली में खुशियां मानने गए पर्यटकों को धर्म पछूकर परिवारों के सामने गोली मारने वाले आतंकियों पर सुरक्षाबलों ने शिकंजा कर दिया है। पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन में काफी प्रगति हुई है। बैसरन वैली में टूरिस्ट पर अटैक के बाद अभी तक सुरक्षाबलों द्वारा सैकड़ों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें मिले इनपुट के आधार पर आतंकियों की खोजबीन जारी है। सेना और दूसरे सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से आतंकियों के घने जंगलों में बनी गुफाओं में छिपे होने की संभावना है। ऐसे में पूरे ऑपरेशन में जल्द बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है। सुरक्षाबल घने जंगलों के बीच चप्पा-चप्प खंगाल रहे हैं। गुरुवार को NIA चीफ सदानंद दाते भी बैसरन वैली पहुंचे।

टारगेट पर ये आठ एरिया
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल चारों आतंकवादियों के घने जंगलों के छिपे होने की आंशका पहले दिन से व्यक्त की जा रही है। आशंका है कि ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) और प्राकृतिक गुफाएं हमलावरों की मदद कर रही हैं। आतंकी हमले के अब तक मिली जानकारी और खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, अनंतनाग, त्राल, पुलवामा, सोपोर, बारामुल्ला और बांदीपुरा में निगरानी बढ़ा दी है। आतंकियों के इन्हीं इलाके में होने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं ओजीडब्ल्यू और हमलावरों के बीच संबंधों का पता लगाने के लिए कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। कश्मीर में पुलिस ने स्थानीय लोगों पर कुछ संगठन से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। पुलिस संदिग्धाें और मददगारों की भी निगरानी कर रही है।

गोली खाएं या फिर…तड़पकर मरेंगे
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस तरह से कश्मीर के दक्षिणी और कुछ उत्तरी हिस्से में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। उसके बाद यह तय माना जा रहा कि बैसरन में खून बहाने वाले बच नहीं पाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अनंतनाग के घने जंगल और प्राकृतिक गुफाएओं में आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसलिए काफी सर्तकता के साथ पूरा ऑपरेशन आगे बढ़ रहा है। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। इसलिए वे इन गुफाओं का सहारा ले रहे हैं। सुरक्षाबलों ने जिस तरह से शिकंजा कसा है। ऐसे में इन आतंकी के गोली का शिकार बनने या फिर भूख से मरने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियां का अनुमान है कि आतंकी संभवत: एक सप्ताह से अधिक समय तक जीवित रहने के लिए पर्याप्त राशन लाए थे। आतंकी हमले के 10 दिन बाद अब उसके भी खत्म होने की संभावना बढ़ी है। ऐसे में उनकी भूख उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर कर सकती है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...