6.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यशेर को हाईवे पर देखते ही ट्रक-गाड़ियां सब थम गई, आराम से...

शेर को हाईवे पर देखते ही ट्रक-गाड़ियां सब थम गई, आराम से नीचे उतरा और चला गया मंदिर की तरफ

Published on

गुजरात के अमरेली जिले का एक चौंकाने वाला नजारा सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो गुजरात के भावनगर-सोमनाथ हाईवे का बताया जा रहा है, जहां एक शेर की एंट्री के बाद गाड़ियां, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन कुछ देर के लिए थम गए। जी हां, करीब 15 मिनट तक पूरा ट्रैफिक रूका रहा! इसी दौरान एक कार सवार ने इस दुर्लभ पल को कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर छा गया है।

भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर शेर ने रोका ट्रैफिक
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम हैंडल @ranthamboresome से 18 फरवरी को इस क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा गया, ‘भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर उस समय ट्रैफिक कुछ देर के लिए थम गया, जब अचानक एक एशियाई शेर सड़क पर आ गया। ‘जंगल के राजा’ को देखते ही कार, ट्रक और बाइक सब रुक गए और करीब 15 मिनट तक वाहन नहीं चले। यह वीडियो एक कार से शूट किया गया, जो सड़क के दूसरी ओर रुकी हुई थी। हालांकि, शेर हाईवे के किनारे ढलान से नीचे उतरकर एक मंदिर की ओर चला गया।’

https://www.instagram.com/reel/DGM1ikyt3fH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c0243ca0-db0c-48ea-8466-57cca223362e

रिहायशी इलाकों में शेर का दिखना हुआ आम!
गौरतलब है कि गुजरात में शेरों का यूं दिख जाना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले जिले के एक रिहायशी इलाके में देर रात कुल छह शेर और शेरनियों को देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, अमरेली जिले में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है। जबकि भावनगर-सोमनाथ हाईवे पर शेरों की अचानक आवाजाही के कारण कई शेर घायल हो चुके हैं और कुछ की मौत भी हो चुकी है। गिर की सीमा से लगे गांवों में शेरों के रिहायशी इलाकों में घुसने और पालतू मवेशियों का शिकार करने के वीडियो अब आम हो गए हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this