4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यइंदौर, उज्जैन और सूरत घूम रहा आसाराम बापू, उसे कैसी बीमारी? जमानत...

इंदौर, उज्जैन और सूरत घूम रहा आसाराम बापू, उसे कैसी बीमारी? जमानत अवधि बढ़ाए जाने पर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने जताई चिंता

Published on

शाहजहांपुर:

दुष्कर्म के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की जमानत अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाए जाने के बाद पीड़िता के पिता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने कहा है कि अब उनके परिवार के सामने खतरा बढ़ गया है, क्योंकि आसाराम कभी भी उनके साथ कुछ भी कर सकता है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी पीड़िता के पिता ने आसाराम को बार-बार जमानत दिए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। दावा किया कि वह हर किसी को अपने हिसाब से चला रहा है। पीड़िता के साथ 2013 में आसाराम के जोधपुर स्थित आश्रम में दुष्कर्म किया गया था, उस दौरान वह नाबालिग (16) थी।

आसाराम हृदय और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं
गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम को हृदय रोग एवं वृद्धावस्था संबंधी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए शुक्रवार को अंतरिम जमानत प्रदान की। आसाराम का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शालीन मेहता ने दलील दी कि 86 वर्षीय आसाराम हृदय और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं और उनके लिए उपलब्ध एकमात्र उपचार आयुर्वेदिक ‘पंचकर्म’ है।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि जोधपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में उपचार अभी शुरू ही हुआ है और इसमें तीन महीने और लगेंगे। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने कहा कि जब आसाराम जेल में था, तो यह हमारी जीत थी। अब वह हर किसी को अपने हिसाब से चला रहा है। मुझे आश्चर्य है कि अदालत बार-बार आसाराम को अंतरिम जमानत दे रही है, पहले सात दिन के लिए, फिर 12 दिन के लिए, फिर ढाई महीने के लिए और अब तीन महीने के लिए।

कोर्ट ने आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी थी
गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सात जनवरी को आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी थी। तीन महीने की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने हाई कोर्ट में एक अप्रैल से अगले तीन महीने के लिए जमानत की मांग की। पीड़िता के पिता ने दावा किया कि हमने वकील से आपत्ति दर्ज कराने को कहा, हमने सारे कागजात तैयार करके उन्हें दे दिए थे, लेकिन उन्होंने आपत्ति दर्ज नहीं कराई और हमें चक्कर कटवाते रहे। उन्होंने हमारे साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध के बाद भी हमारे वकील ने अदालत में आपत्ति दर्ज नहीं कराई। इसके परिणामस्वरूप अदालत ने आसाराम को फिर से तीन महीने के लिए जमानत दे दी। दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने दावा किया कि जब से आसाराम जेल से बाहर आया है, उसके समर्थक कह रहे हैं कि वह वापस नहीं जाएगा, अब उनकी बातें सच साबित हो रही हैं।

इंदौर, उज्जैन और सूरत घूम रहा आसाराम- पीड़िता के पिता
उन्होंने कहा कि स्वयंभू बाबा जोधपुर से इंदौर, उज्जैन और सूरत तक यात्रा कर रहा है और अपने अनुयायियों से मिल रहा है। उसे कैसी बीमारी है? अब हमारे परिवार पर खतरा बढ़ गया है। वह कभी भी हमारे साथ कुछ भी कर सकता है। अब हम सिर्फ भगवान पर ही निर्भर हैं।

पीड़िता के पिता ने वकील पर लगाए गंभीर आरोप
इस बीच, पीड़िता के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को उनके अधिवक्ता पीसी सोलंकी ने बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि आसाराम को गुजरात वाले प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस साल सात जनवरी को चिकित्सीय आधार पर 31 मार्च तक अंतरिम जमानत प्रदान की गई थी। इसी तरह राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा जोधपुर वाले प्रकरण में 31 मार्च तक चिकित्सीय आधार पर अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। जिसकी जानकारी तत्काल पीड़िता के पिता को दे दी थी।

अपने लिखित बयान में उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता ने जमानत प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर कर जो पत्रावली भेजी थी, उसे मैंने हाई कोर्ट राजस्थान जोधपुर में फाइल करवाया, जो 27 मार्च को न्यायालय में सूचीबद्ध हो गई, लेकिन गुजरात न्यायालय में आसाराम की अंतरिम जमानत पर अगले दिन फैसला दिए जाने के कारण उनके द्वारा दायर जमानत प्रार्थनापत्र को आगे की तारीख दे दी गई।

सभी मामलों की पैरवी ईमानदारी से की गई- सोलंकी
सोलंकी ने बताया कि इसी बीच आसाराम द्वारा अपनी सजा स्थगन करने का सातवां आवेदन राजस्थान हाई कोर्ट में दिया गया, जिसे चार मार्च को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे में पीड़िता के पिता द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। सोलंकी ने कहा कि जब आसाराम को तीन माह की अंतरिम जमानत दी गई थी, तो पीड़िता के पिता को सलाह भी दी थी कि वह इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दें। सोलंकी ने अपने प्रयासों और विधिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मेरे द्वारा न केवल आसाराम के प्रकरण, बल्कि सभी मामलों की पैरवी ईमानदारी से की गई है और आगे भी की जाती रहेगी।

पीड़िता के घर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया-एसपी
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है और उसे दो बंदूकधारी भी दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि इसके अलावा पीड़िता के घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिससे पीड़िता के पूरे घर की निगरानी की जा सके। स्थानीय कोतवाली पुलिस को रात में गश्त के दौरान पीड़िता के घर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारे अधिकारी पीड़िता के परिवार की सुरक्षा पर लगातार नजर रख रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...