28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययौन शोषण मामले में आजीवन सजा काट रहे आसाराम को मिली 17...

यौन शोषण मामले में आजीवन सजा काट रहे आसाराम को मिली 17 दिन की पैरोल, पुणे में कराएंगे इलाज

Published on

जोधपुर ,

राजस्थान हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को 17 दिन की पैरोल दी है. उन्हें यह पैरोल इलाज के लिए दी गई है, जिसमें 15 दिन अस्पताल में इलाज और 2 दिन ट्रैवलिंग के लिए दिए गए हैं.जानकारी के मुताबिक आसाराम महाराष्ट्र के पुणे स्थित माधव बाग अस्पताल में अपना इलाज करवाएंगे. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने यह पैरोल मंजूर की है. पैरोल की शर्तों के अनुसार, आसाराम को इलाज के लिए तय समयसीमा के भीतर लौटना होगा.

आसाराम को मिली 17 दिन की पैरोल
पैरोल मिलने के बाद आसाराम जल्द ही जेल से रिहा होकर पुणे के लिए रवाना होंगे. यह पहली बार नहीं है जब आसाराम को इलाज के लिए पैरोल दी गई है. इससे पहले भी उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं.आसाराम को 2018 में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया गया था. उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह फिलहाल जोधपुर की जेल में बंद हैं. पैरोल की खबर आने के बाद इस पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुणे के माधव बाग अस्पताल में कराएंगे इलाज
बता दें, राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस पैरोल को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि इलाज के लिए यह कदम उठाया गया है और इसे समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाना चाहिए.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...