11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यअशोक गहलोत ने प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ खोलो मोर्चा, बोले- लूट की...

अशोक गहलोत ने प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ खोलो मोर्चा, बोले- लूट की छूट नहीं देंगे

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार इतनी बड़ी योजनाएं लाती है, फिर भी दवाई बाहर से लाने की बात सामने आए, तो अच्छा नहीं रहता है। मैं जिलों के दौरे पर जाऊंगा, तो मरीजों से फीडबैक लूंगा। सीएम गहलोत ने आईएएस अधिकारी नवीन महाजन से कहा- पहले वाली प्रक्रिया से उलट चले, आपका PWD विभाग अस्पतालों का सर्वे करवाकर काम करावे। अस्पतालों के प्रस्ताव का इंतजार नहीं करना है। सीएम गहलोत ने कहा कि अगर अस्पतालों में सफाई न हो, गंदगी हो तो क्या बीतती होगी मरीजों पर। सीएम गहलोत ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य के क्रियाशील एवं नवनिर्मित मेडिकल काॅलेजों के प्राचार्यों के साथ मीटिंग की।

राइट टू हैल्थ बिल का विरोध शुरू कर दिया
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राइट टू हैल्थ बिल लेकर आए, कुछ प्राइवेट वालों ने विरोध किया। इसके बाद यह विधानसभा में रुक गया। इतना पैसा कमाते है ये लोग, कुछ तो आगे आना चाहिए। प्राइवेट अस्पतालों में लूट की छूट नहीं दी जा सकती। लूट मचा रखी है। इन लोगों ने। पीजी में एक करोड़, दो करोड़, पता नहीं कितने पैसे लगाते हैं। निजी मेडिकल काॅलेज खुल रही है। पैसा कमा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने तो पहले एक-डेढ़ लाख पर भी रोक की बात कही थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट को पूछना चाहिए कि एक-डेढ़ लाख अब कहां पहुंच गए।

मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए
सीएम गहलोत ने मेडिकल प्राचार्यों पर चुटकी लेते हुए कहा- डाॅक्टर्स साहब कुछ बोल नहीं रहे हैं। सीएम ने सभी मेडिकल काॅलेजों को प्राचार्य को अपने आवास पर लंच दिया। सीएम गहलोत ने कहा कि कई निजी अस्पतालों में मरीजों से खुली लूट होती है। इन अस्पतालों के डाॅक्टरों से बात करनी चाहिए। महंगाई के इस दौर में मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए। ऐसे अस्पतालों को चिन्हित कर इनकी जांच करनी चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...