12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'एक बार अपने ससुर जी से पूछ लीजिए' दीपा मांझी ने तेजप्रताप...

‘एक बार अपने ससुर जी से पूछ लीजिए’ दीपा मांझी ने तेजप्रताप के बाद अब तेजस्वी की पत्नी को दिया जवाब

Published on

पटना

बिहार की राजनीति इन दिनों दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और ‘हम’ पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी के बीच लगातार बढ़ती जुबानी जंग से गर्माई हुई है। जहां जीतन राम मांझी लगातार राजद और लालू यादव पर हमलावर हैं, वहीं उनके बेटे संतोष सुमन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों का जमकर विरोध कर रहे हैं। इस राजनीतिक लड़ाई में अब एक नया नाम जुड़ गया है, मांझी की बहू और विधायक दीपा मांझी। उन्होंने लालू यादव की बहू और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव पर निशाना साधकर इस वाक् युद्ध को नई धार दी है।

दीपा मांझी का पलटवार: ‘नाम बदलने से सोच नहीं बदलती’
हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद, एक सोशल मीडिया पोस्ट में राजश्री यादव नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की तस्वीर लगाकर उन्हें सीमा पर भेजने की टिप्पणी की गई। इस पर दीपा मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘नाम बदल लेने से सोच नहीं बदल जाएगी रिचेल भौजी…। जिस विचारधारा पर आप तंज कस रही हैं, उसी संकल्प से निकले हाथों ने ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है। एक बार अपने ससुर जी से पूछ लीजिए- इन्हीं देशभक्तों ने उन्हें पिछले दो दशकों में कई बार जेल की सैर करवाई है।’

एक्सपायर्ड लाइसेंस: तेज प्रताप पर दीपा मांझी ने ली चुटकी
इसके पहले दीपा मांझी ने राजद नेता तेजप्रताप यादव पर भी तंज कसा था। दरअसल तेजप्रताप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पायलट लाइसेंस की फोटो पोस्ट करते हुए खुद को देश की सेवा के लिए तैयार बताया था। इस पर दीपा मांझी ने भी चुटकी ली और लिखा, ‘तेजू भैया हवाबाजी तो आप करते ही रहे हैं… वैसे भी आपके पास ‘वायुयान चालक’ का नहीं, ‘उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक’ का एक्सपायर्ड लाइसेंस है।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...