13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यअसम के सीएम सरमा ने नीतीश को बताया मार्गदर्शक, बोले- नेता पार्टी...

असम के सीएम सरमा ने नीतीश को बताया मार्गदर्शक, बोले- नेता पार्टी बदलते हैं लेकिन…

Published on

गुवाहाटी

बिहार में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह हर छह महीने में पार्टी बदलने वालों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि सीएम नीतीश कुमार 6 से 8 महीने बाद इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंगे।

पत्रकारों के सवाल पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘आप कैसे गारंटी दे सकते हैं कि (बिहार के सीएम) नीतीश कुमार 6-8 महीने बाद इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंगे। वह अप्रत्याशित हैं। हमने भी राजनीतिक पार्टी बदली है लेकिन हम उनकी तरह नहीं बदले हैं। वह हर 6 महीने में पार्टी बदलने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक हैं।’

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे हिमंत
गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा पहले कांग्रेस पार्टी में थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और 2015 में तरुण गोगोई (कांग्रेस) सरकार के दौरान ही बीजेपी में शामिल हो गए थे। उधर बिहार में आज नीतीश कुमार ने सीएम के रूप में और तेजस्वी यादव ने डेप्युटी सीएम पद की शपथ ली।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this