20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यसैफ पर हमला: 'कन्फ्यूजन न फैलाएं, जांच सही दिशा में', फिंगर प्रिंट्स...

सैफ पर हमला: ‘कन्फ्यूजन न फैलाएं, जांच सही दिशा में’, फिंगर प्रिंट्स मैच न होने के सवाल पर बोले फडणवीस

Published on

मुंबई,

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले का केस सुलझने के बजाय दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के फिंगर प्रिंट्स मैच न होने के सवाल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो बातें पुलिस ने नहीं कही हैं, उन बातों को बताकर मीडिया कंफ्यूजन न फैलाए. उन्होंने मुंबई के कमिश्नर से मीडिया को केस की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा.

‘कंफ्यूजन फैलाना ठीक नहीं’
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मैं साफ कहता हूं, मीडिया से भी मेरा कहना है, जिन बातों की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने जो बातें नहीं बताई हैं, उन्हें लिखकर या दिखाकर इस तरह कंफ्यूजन तैयार करना ठीक नहीं है. मैं इतना ही कहूंगा कि इस मामले में पुलिस बहुत अच्छी तरह से तफ्तीश कर रही है.’

उन्होंने कहा, ‘करीब-करीब सभी चीजें पुलिस को मिल चुकी हैं. अब पुलिस इसे अंतिम छोर तक ले जाएगी. आपकी सुविधा के लिए मुंबई के कमिश्नर से मैं कहूंगा कि आज या कल कभी भी एक बार आप सबकी जानकारी के लिए केस की सही जानकारी आपको उपलब्ध कराएं.’

‘मुंबई देश का सबसे सुरक्षित शहर’
कुछ दिनों पहले खास बातचीत में उनसे मुंबई की कानून-व्यवस्था और सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछा गया था. विपक्ष ने आरोप लगाए थे कि फडणवीस की सरकार में मुंबई में जब बॉलीवुड स्टार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या. जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘हमारे लिए बॉलीवुड स्टार और आम आदमी समान हैं.’

उन्होंने कहा, ‘जहां तक विपक्ष का सवाल है, तो जो लोग पुलिस की मदद से देश के सबसे बड़े उद्योगपति के घर के नीचे बम रखते हैं, उनको तो यह बोलने का अधिकार नहीं है. जहां तक मुंबई का सवाल है, देश का सबसे सुरक्षित शहर मुंबई है. आज भी मुंबई में रात को 12 बजे महिलाएं बाहर निकलती हैं, कभी हादसा नहीं होता.’ फडणवीस ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मुंबई में घटनाएं नहीं होती. एक भी घटना होती है तो वह गंभीर है. लेकिन इसे इस तरह से दिखाना कि मुंबई असुक्षित हो गई है, गलत है.’

Latest articles

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई पर एफआईआर

भोपाल। मप्र में सत्ता पक्ष के परिजनों की दबंगई के मामले थमने का नाम...

कोलार में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, पूर्व कर्मचारी ने बेटे और उसके दोस्त से कराई वारदात

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया...

थाना गोविंदपुरा की अनूठी पहल: कॉलोनियों में जनसंवाद कर नागरिकों को सुरक्षा के प्रति किया सजग

भोपाल। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच...

नशा मुक्त अवधपुरी के लिए आज धरना स्थल पर जुटेंगे रहवासी, ‘जंगी प्रदर्शन’ की तैयारी

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र को पूर्णतः नशा मुक्त, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के संकल्प के...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...