13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यमिशन से लौट रहे जवानों की गाड़ी पर हमला, नक्सलियों का बड़ा...

मिशन से लौट रहे जवानों की गाड़ी पर हमला, नक्सलियों का बड़ा अटैक, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Published on

बीजापुर:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़े हमले की साजिश रची थी लेकिन सुरक्षाबल के जवानों के अलर्ट होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों की एक गाड़ी को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया। जिसमें दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया उनकी स्थिति बेहतर है। दोनों जवानों को हल्की चोट आई थी। हमले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए।

मद्देड़ थाना क्षेत्र की घटना
हमले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब पौने छह बजे मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरला नाले के पास हुआ है। एसटीएफ की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के बाद पिकअप वाहन से लौट रही थी, उस दौरान ही यह विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने वाहन को निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया, लेकिन विस्फोट कुछ दूरी पर हुआ।

तलाशी अभियान जारी
अधिकारी ने बताया, “विस्फोट के कारण किसी वाहन या कर्मियों को कोई गंभीर क्षति नहीं हुई लेकिन एसटीएफ के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को मद्देड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं। अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा- ‘‘ नक्सलवाद मुक्त के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुरक्षा बल के जवान छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुदूर जिलों में नए शिविर स्थापित कर रहे हैं। माओवादी अब आमने-सामने की मुठभेड़ों में शामिल नहीं होते क्योंकि उनके पास हथियार एवं गोला-बारूद की कमी है। इसलिए वे सैनिकों को मारने या उन्हें घायल करने के लिए आईईडी का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

बस्तर में हो रही है लगातार कार्रवाई
छत्तीसगढ़ का बस्तर इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहां सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी हफ्ते बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 26 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, कांकेर में भी एनकाउंटर हुआ था जसमें 4 नक्सली मारे गए थे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...