4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमणिपुर में रथयात्रा असेंबलिंग साइट पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में...

मणिपुर में रथयात्रा असेंबलिंग साइट पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में तनाव

Published on

इम्फाल,

मणिपुर में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को लगभग 12:30 बजे इम्फाल के पैलेस कंपाउंड में रथ यात्रा के असेंबलिंग साइट पर हमला किया. बीएसएफ और राज्य के सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस से बातचीत में अधिकारी ने बताया कि दरमियानी रात करीब 12.30 बजे हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और असेंबलिंग का काम निर्बाध रूप से जारी रहा.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने कहा, ‘गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. घटना के पीछे के लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.’ पुलिस ने बताया कि केंद्रीय बलों की एक टीम उस जगह की सुरक्षा में तैनात थी, जहां गोलीबारी की घटना हुई. खबर है कि इस हमले में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच जोरों पर है. बता दें कि रथ यात्रा का आयोजन कर रहे श्री श्री गोविंदजी मंदिर बोर्ड ने पुष्टि की है कि रथयात्रा 8 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी.

रथ यात्रा को रद्द करने की उठ रही मांग
मणिपुर में चल रही अशांति के बीच, रथ यात्रा आयोजित करने का निर्णय मंदिर के बोर्ड के सदस्यों द्वारा लिया गया था, जिसके क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन और अध्यक्ष सत्यबर्ता हैं. गौरतलब है कि रथ यात्रा हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है. समाज के कुछ वर्ग राज्य में चल रही अशांति के कारण इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...