13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यUP : बागपत जेल की महिला अधिकारी से रेप की कोशिश, जेलर...

UP : बागपत जेल की महिला अधिकारी से रेप की कोशिश, जेलर सस्पेंड, दर्ज हुई FIR

Published on

बागपतः

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला जेल में तैनात एक महिला अधिकारी के साथ अभद्रता और दुष्कर्म के प्रयास की खबर सामने आई है। ऐसे आरोप सामने आने के बाद वहां के जेलर जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जेलर के खिलाफ छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है। दरअसल, बागपत जिला जेल की एक महिला अधिकारी के आरोप के मुताबिक 31 दिसंबर को जिला कारागार अधीक्षक कृष्णकांत मिश्रा रिटायर हो गए थे।

जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आरोप है कि एक जनवरी को जेलर ने अधीक्षक कार्यालय में मिला अधिकारी को बुलाकर अभद्रता की और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अधिकारी की शिकायत पर मुख्यालय से जांच कराई गई। जेलर को पहले मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। अब समिति की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद महानिदेशक जेल ने जेलर जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया।

साथ ही महिला अधिकारी की तहरीर पर जेलर जितेंद्र कश्यप के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में एफआईआर भी बागपत जिले के खेकड़ा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि महिला अधिकारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...