19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यऔरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर, खानपुर बना कृष्णपुर... धामी सरकार ने उत्तराखंड के...

औरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर, खानपुर बना कृष्णपुर… धामी सरकार ने उत्तराखंड के 11 इलाकों के बदले नाम

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े 11 इलाकों के नाम बदलने की घोषणा की है। औरंगजेबपुर अब शिवाजी नगर कहलाएगा। वहीं, इदरीशपुर का नाम बदलकर नंदपुर और खानपुर का नाम कृष्णपुर होगा।

सीएम ऑफिस के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। किए गए पोस्ट में बताया गया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

हरिद्वार जिला

वर्तमान नाम नया नाम
औरंगजेबपुर शिवाजीनगर
गाजीवाली आर्यनगर
चांदपुर ज्योतिबाफुले नगर
मोहम्मदपुर जट मोहनपुर जट
इदरीशपुर नंदपुर
खानपुर श्री कृष्णपुर
अकबरपुर फाजलपुर विजयनगर

देहरादून जिला

वर्तमान नाम नया नाम
मियांवाला रामजीवाला
पीरवाला केसरीनगर
चांदपुर खुर्द पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्लापुर दक्षनगर

नैनीताल जिला

वर्तमान नाम नया नाम
नवाबी रोड अटल मार्ग
पनचक्की से आईटीआई मार्ग गुरु गोवलकर मार्ग

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...