5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यविश्वविद्यालय के बाहर ऑटो, बंद कमरे में दो लोग और 'गुप्त' काम,...

विश्वविद्यालय के बाहर ऑटो, बंद कमरे में दो लोग और ‘गुप्त’ काम, मोहम्मद मुस्तकीन ने खोला बोरा का राज

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उस पर बिहार विश्वविद्यालय के आठ बोरा एडमिट कार्ड चोरी करने का आरोप है। पुलिस को शक है कि इस काम में विश्वविद्यालय का कोई कर्मचारी भी शामिल हो सकता है। फिलहाल, विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना 1 अप्रैल को हुई, जब यूनिवर्सिटी बंद थी।

संदिग्ध हालत में ऑटो
दरअसल, मंगलवार को यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को एक ऑटो संदिग्ध हालत में दिखा। ऑटो में बोरे लदे हुए थे। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर से पूछताछ की। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर पुलिस ने बोरे खोलकर देखे। उनमें एडमिट कार्ड भरे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और ऑटो को जब्त कर थाने ले गई।

क्या बोलीं नगर डीएसपी सीमा
नगर डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस ने एक ऑटो को रोका। ऑटो में बोरे भरे हुए थे और उनमें एडमिट कार्ड की कॉपी रखी हुई थी। ऑटो ड्राइवर की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद मुस्तकीन के रूप में हुई है। मुस्तकीन ने पुलिस को बताया कि एक विश्वविद्यालय कर्मी ने ऑटो बुक किया था। एक कमरे से दोनों लोगों ने ऑटो पर बोरा लोड किया। बोरा लोड होने के बाद जब पुलिस पहुंची तो वह कर्मी फरार हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मुजफ्फरपुर पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एडमिट कार्ड कहां ले जाए जा रहे थे। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में विश्वविद्यालय के और कितने कर्मचारी शामिल हैं। डीएसपी का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...