8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यअयोध्या: पहली बार दीपोत्सव में शिरकत करेंगे PM मोदी, जलाएंगे 5 खास...

अयोध्या: पहली बार दीपोत्सव में शिरकत करेंगे PM मोदी, जलाएंगे 5 खास दीये

Published on

अयोध्या,

अयोध्या में इस बार दीवाली कुछ खास और भव्य होने वाली है. पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को रामलला विरामजमान के सामने 5 दीये जलाएंगे. ये दीये ‘पंचतत्व’ (जल, आकाश, अग्नि, वायु, पृथ्वी) के प्रतीक होंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह के स्थान पर स्थापित ‘धर्मध्वज’ के सामने भी दीया जलाएंगे. गौरतलब है कि गर्भगृह में जो धर्मध्वज स्थापित किया गया है उसके सामने सुबह शाम पूजा होती है. कल यहां दीया जलाकर पीएम मोदी दीपोत्सव का आगाज करेंगे.

रामभक्तों में खुशी और उत्साह
पहली बार अयोध्या दीपोत्सव में प्रधानमंत्री के शामिल होने से रामभक्तों में काफी खुशी और उत्साह दिख रहा है. दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ करेंगे.

वेस्ट मेटीरियल से बना दीप
इस विशेष दीप को अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने तैयार किया है. इसे बनाने में वेस्ट मेटीरियल का उपयोग किया गया है. यह दीप दीपोत्सव में प्रज्वलित 17 लाख दीपों का नेतृत्व करेगा.

फूलों की विशेष सजावट
दीपोत्सव को लेकर श्रीरामजन्मभूमि और भगवान रामलला का जन्मस्थान इस बार अप्रतिम सौंदर्य की छटा बिखेरेगा. दीपोत्सव के लिए श्री रामजन्मभूमि पर फूलों की विशेष सजावट की गई है. देसी के साथ विशेष विदेशी फूलों के साज सज्जा का काम किया गया है.

अब तक का पहला भव्य दीपोत्सव
स्वयंसेवकों का कहना है कि यह अब तक का पहला भव्य दीपोत्सव है. 22000 से अधिक स्वयंसेवक घाटों पर दीयों के अंतिम डिजाइन और प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं. सजावट के लिए बाहर से आए कारीगर लगातार काम कर रहे हैं.

वहीं, रंगोली के लिए 6 कुंतल फूल सफेद, नीले, पीले, बैंगनी व हरी पत्ती के फूल खासतौर पर सजावट के लिए इस्तेमाल किए गए हैं. राममंदिर की सजावट के लिए 40 कुंतल गेंदा, जरबेरा फूलों के 2 हजार बंडल इस्तेमाल हुए हैं. इसके अलावा आर्किड, लिली, डेनिम, कार्नेसन जैसे फूलों की प्रजातियां कोलकाता, बेंगलुरु से मंगवाई गई हैं.

पीएम मोदी का कार्यक्रम:-
शाम 4.55 बजे- भगवान रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे.
शाम 05.05 बजे- रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे.
शाम 05.40 बजे- भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे.
शाम 06.25 बजे- सरयूजी घाट पर आरती करेंगे.
शाम 06.40 बजे- दीपोत्सव में शामिल होंगे.
शाम 07.25 बजे- ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...