5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजयपुर में तीन दिनों तक सजने वाला था बाबा बागेश्वर का दिव्य...

जयपुर में तीन दिनों तक सजने वाला था बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, जानें अचानक क्यों बदला प्रोग्राम

Published on

जयपुर:

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 30, 31 मई और 1 जून को जयपुर आने वाले थे। अब उनका जयपुर आने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है। हनुमान सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय दिव्य दरबार कार्यक्रम प्रस्तावित था। जयपुर के कालवाड़ स्थित लालचंदपुरा में दिव्य दरबार लगना था लेकिन आयोजन समिति के पदाधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों की रविवार को एक अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है।

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया पंडाल
समिति की ओर से पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। 10 मई को इस कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन भी किया गया था। जयपुर के आराध्य देव मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान को न्यौता भी दिया गया। साथ ही कई वीवीआईपी महमानों और संतगणों को भी आमंत्रित किया गया था। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जयपुर आगमन को लेकर लाखों श्रद्धालुओं और अन्य मेहमानों में काफी उत्सुकता थी लेकिन अब अचानक पं. धीरेंद्र शास्त्री के आने का कार्यक्रम स्थगित होने पर श्रद्धालु मायूस हो गए हैं।

भीषण गर्मी का दिया गया हवाला
हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम यादव का कहना है कि इन दिनों प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में तीव्र लू का प्रकोप है और आगामी चार पांच दिन में भी गर्मी के कम होने की संभावना नहीं है। यादव ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री के आने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लाखों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया है।

हादसे की आशंका के चलते स्थगित
दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि एक साथ डेढ से दो लाख श्रद्धालुओं के एकत्रित होने पर प्रशासन को हादसे की आशंका थी। समिति के पदाधिकारियों की जब प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। तब अधिकारियों ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में अगर गर्मी या अन्य कारणों से भगदड़ मच गई और कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी। हादसे की आशंका को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी नहीं ली जिसके कारण इस कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी। ऐसे में आयोजन समिति को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...