3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबाबा सिद्दीकी हत्याकांड: फेसबुक पोस्ट लिखने वाले शुभम के घर से खाली...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: फेसबुक पोस्ट लिखने वाले शुभम के घर से खाली हाथ लौटी पुलिस, दरवाजे पर लगा था ताला

Published on

अकोला,

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में फेसबुक पोस्ट लिखकर इसकी जिम्मेदारी लेने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अकोला जिले के अकोट तालुका के रहने वाले शुभम लोणकर के पुस्तैनी गांव निवरी बृद्रुक में उसके घर जब पुलिस पहुंची तो वहां ताला लगा मिला और वहां कोई भी मौजूद नहीं था.

फेसबुक पोस्ट लिखने वाला गायब
इस हाई प्रोफाइल हत्या के मामले में फेसबुक पोस्ट लिखकर जिम्मेदारी लेने वाले शख्स का नाम शुभम लोणकर बताया जा रहा है. हालांकि फेसबुक पर उसने अपना नाम शुब्बू लोणकर लिख रहा है. पुलिस ने इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है. इससे पहले भी फरवरी 2024 में शुभम पर अवैध हथियार रखने का आरोप लगा था. अकोला पुलिस ने उससे तीन पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए थे.

शुभम के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का भी दावा किया जा रहा है. हालांकि, अकोला पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

इस मामले में अकोट डिवीजन के एसीपी अमोल मित्तल ने बताया कि हमारी कार्रवाई उसके फेसबुक पोस्ट के सामने आने के बाद हुई है. उन्होंने कहा कि रात में ही हमने उसके गांव जाकर घर की तलाशी ली लेकिन फेसबुक पोस्ट उसी ने की है या किसी और ने इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. इसके बावजूद हम इस घटना के आरोपियों की जांच कर रहे हैं.

हत्या के बाद एक वायरल पोस्ट में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है. इस पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि वो सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा की हत्या की वजह उनके दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ाव था. हालांकि, मुंबई पुलिस ने एफबी पोस्ट की पुष्टि नहीं की है.

शनिवार की रात हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बता दें कि NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तीन की संख्या में आए शूटरों ने बाबा सिद्दीकी पर उस वक्त गोलियां चलाई जब वो अपने दफ्तर से निकल कर कार में बैठ रहे थे.

इसमें दो को पकड़ लिया गया है जबकि एक फरार है. सिद्दीकी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी लैविश इफ्तार पार्टियों को लेकर जाने जाते थे. कई ए-लिस्ट सेलेब्रिटीज का उनके घर आना जाता था.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...