8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबरगद, पीपल और नीम...अखिलेश के जन्मदिन पर कैंपेन, यूपी के गांवों में...

बरगद, पीपल और नीम…अखिलेश के जन्मदिन पर कैंपेन, यूपी के गांवों में सपा लगाएगी ‘PDA पेड़’

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह है। वहीं इसको लेकर कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस बीच शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक विशेष वृक्षारोपण अभियान की घोषणा की है। इस अभियान के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित प्रदेश का निर्माण है।

सपा ने रखा PDA पेड़ नाम
यूपी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश के हर गाँव में ‘PDAपेड़’ लगाएंगे। ‘PDA पेड़’ के रूप में हम ‘बरगद और पीपल, नीम का पौधारोपण करेंगे। जो पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु हर दिन हमको देंगे।

प्रदूषण को दूर करने में मिलेगी मदद
श्याम लाल पाल का कहना है कि वर्तमान में हर तरफ फैले हुए तरह-तरह के प्रदूषण को दूर करने के लिए, आवश्यकता पेड़ की है, शाखाओं की नही। जब पौधे की जड़ें जमीन पकड़ लेती है तो शाखाएं, पत्तियां, फूल, फल सब अपने आप प्राप्त होता है। वो शाखाएँ अप्राकृतिक होती हैं जिनकी न तो जड़ों का पता होता है, और न ही इस बात का कि उनका फल किसको मिल रहा है। इसीलिए आवश्यकता जमीन से जुड़े पेंड़ों की है, मनुष्य निर्मित शाखाओं की नहीं। ‘PDA पेड़’ पौधारोपण के इस पर्यावरणिक-सामाजिक आंदोलन को हम उत्तर प्रदेश के गाँवों से शुरू करके, आगामी चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास करेंगे।

बरगद, पीपल, और नीम के पेड़ लगाएगी सपा
इस अभियान के दौरान सपा कार्यकर्ता और समर्थक बरगद, पीपल, और नीम के पेड़ लगाएंगे। इन पेड़ों का चयन विशेष रूप से किया गया है क्योंकि ये लंबे समय तक जीवित रहते हैं और पर्यावरण के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। बरगद और पीपल के पेड़ प्राकृतिक छांव प्रदान करते हैं और अधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं, जबकि नीम का पेड़ औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...