12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में हैवानियत... 1500 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर शख्स को...

महाराष्ट्र में हैवानियत… 1500 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर शख्स को मार डाला, घटना CCTV में कैद

Published on

चंद्रपुर,

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 1500 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला चंद्रपुर के घुग्घुस शहर का है. यहां शराब की दुकान के सामने दो लोगों ने पहले जमकर शराब पी. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. 30 वर्षीय सागर उर्फ संतोष दिलीप कुंता ने 40 वर्षीय मोनू गणपत जैस्वाल पर 1500 रुपये चुराने का आरोप लगाया. दोनों में कहासुनी होती रही. 1500 रुपये की चोरी को लेकर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

देखते ही देखते आरोपी सागर उर्फ संतोष दिलीप कुंता ने मोनू जैस्वाल के साथ लातू-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी. इससे मोनू के चेहरे, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आ गई और वो लहूलुहान हो गया. मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. यह पूरी घटना शराब की दुकान में लगे cctv में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी किस बेरहमी से शख्स के साथ मारपीट कर रहा है. वह चेहरे को पैरों से कुचल रहा है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर, शुरू की जांच
शहर में हत्या की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सुधाकर यादव और अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने पंचनामा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. बीच बाजार शाम सात बजे के करीब हुई इस सनसनीखेज घटना से दहशत का माहौल बन गया. घटना के बाद लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...